बॉलीवुड में अब क्यों नहीं बनती ‘शूल’ जैसी फिल्में?, मनोज बाजपेयी ने बताया राम गोपाल वर्मा के बागी अंदाज का राज

Mumbai , 25 नवंबर . Actor मनोज बाजपेयी इन दिनों फिल्म ‘गजब रात’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. Actor ने के साथ बातचीत में बताया कि कैसे राम गोपाल वर्मा के बागी अंदाज और फिल्म बनाने के पुराने तरीकों को न मानने की वजह से ‘शूल’ जैसी दमदार फिल्में बन पाई थीं.
Actor ने बताया कि उस वक्त शूल जैसी फिल्मों को प्रोड्यूसर्स बढ़ावा नहीं देते थे. उन्होंने कहा, “एक राम गोपाल वर्मा थे, जो स्वभाव से बागी हुआ करते थे. उस समय मनोरंजन जगत में एक ऐसा ग्रुप था, जो पूरी तरह से विद्रोही था. आप जानते हैं, वे पुरानी घिसी-पिटी परंपरा से अलग हटना चाहते थे. सभी पैशनेट युवा थे. उन्हें एक बागी कहे जाने वाले राम गोपाल वर्मा का संरक्षण मिल गया था. इसी तरह चीजें संभव हो पाईं.”
Actor मनोज बाजपेयी ने आगे फिल्म ‘शूल’ के आखिरी सीक्वेंस के बारे में दिलचस्प बातें बताईं. उन्होंने कहा, “आखिरी सीक्वेंस को मैं कभी नहीं भूल सकता, वो है स्पीच. आपको बता दें कि वो स्पीच मैंने एक ही टेक में दी थी और उसे तैयार करने के लिए मैंने लगभग 200-300 से ज्यादा बार अभ्यास किया था, क्योंकि हमारे मेकर्स इसे एक ही बार में शूट करने की प्लानिंग कर रहे थे. उस समय वो कैमरे हुआ करते थे, जो आवाज करते थे, जो मैगजीन चला करती थी, वो लिमिटेड होती थी और कुछ मिनट बाद खत्म हो जाती थी.”
Actor ने बताया कि इस सीक्वेंस को काफी बारीकी से शूट किया गया था. उन्होंने यह भी बताया कि कौन-सा कैमरा और डायलॉग कब शुरू होता, यह पहले से ही ऑर्गनाइज्ड और प्लान्ड था. उन्होंने कहा, “यह काफी चुनौतीपूर्ण और बहुत ही मजेदार था. एक तरह से वो दिन अलग थे, क्योंकि इन फिल्मों को प्रोड्यूसर्स से बढ़ावा नहीं मिलता था.”
1999 में रिलीज हुई क्राइम-एक्शन ड्रामा ‘शूल’ का निर्देशन ईश्वर निवास ने किया था. इसे राम गोपाल वर्मा ने भी लिखा और प्रोड्यूस किया था. इसमें मनोज बाजपेयी ने ईमानदार Police अधिकारी इंस्पेक्टर समर प्रताप सिंह की मुख्य भूमिका निभाई थी, जो बिहार के मोतिहारी में भ्रष्ट राजनीति और अपराध के गठजोड़ से टकराते हैं.
–
एनएस/एबीएम


