श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर फिर बढ़ा विवाद, 30 नवंबर को होगी अहम बैठक

चंडीगढ़, 25 नवंबर . पंजाब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सत्कार से जुड़े संशोधन कानून को लेकर पंजाब Government और श्री अकाल तख्त साहिब के बीच विवाद एक बार फिर गर्माता नजर आ रहा है. ‘द जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट-2026’ को लेकर श्री अकाल तख्त साहिब की विशेषज्ञ कमेटी ने पंजाब Government की तालमेल कमेटी के हालिया बयानों पर सवाल उठाए हैं.
23 नवंबर को हुई बैठक के बाद सामने आए बयानों को विशेषज्ञ कमेटी ने भ्रामक करार दिया है. इसके साथ ही अब इस मामले को बातचीत के जरिए सुलझाने के लिए 30 नवंबर को श्री आनंदपुर साहिब में दोनों कमेटियों की संयुक्त बैठक बुलाने का न्योता दिया गया है.
दरअसल, पंजाब विधानसभा में 13 अप्रैल 2026 को ‘द जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट-2026’ पारित किया गया था. इस कानून को लेकर शुरुआत से ही विभिन्न सिख संगठनों और धार्मिक संस्थाओं की ओर से आपत्तियां जताई जाती रही हैं.
श्री अकाल तख्त साहिब का कहना है कि इस कानून को पारित करने से पहले न तो शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के साथ उचित विचार-विमर्श किया गया और न ही सिख संगठनों तथा पंथक संस्थाओं को विश्वास में लिया गया. अकाल तख्त साहिब की ओर से कानून की कुछ धाराओं को सिख धार्मिक मामलों और पंथक संस्थाओं के अधिकार क्षेत्र में हस्तक्षेप बताया जा रहा है.
इस मामले में श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से 11 मई और 29 जून 2026 को भी आदेश जारी किए गए थे. इन आदेशों के माध्यम से पंजाब Government को कानून की आपत्तिजनक धाराओं में संशोधन करने और सिख भावनाओं के अनुरूप बदलाव करने के लिए कहा गया था.
अकाल तख्त साहिब की ओर से Government को एक महीने का समय देते हुए आपत्तिजनक धाराओं को हटाने और आपसी सहमति बनने तक संशोधन कानून पर आगे की कार्रवाई रोकने की बात भी कही गई थी.
दस्तावेजों के अनुसार, 29 जून को हुई बैठक के दौरान पंजाब Government के मंत्रियों और विधायकों को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया था. इस दौरान कई विधायकों ने यह बात भी स्वीकार की थी कि उन्होंने कानून का पूरा मसौदा पढ़े बिना ही इसे पारित कर दिया था.
अब 23 नवंबर को पंजाब Government की तालमेल कमेटी की बैठक के बाद एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है. श्री अकाल तख्त साहिब की विशेषज्ञ कमेटी की ओर से 25 नवंबर को जारी पत्र में Government की प्रेस कॉन्फ्रेंस और उसमें दिए गए बयानों पर कड़ी आपत्ति जताई गई है.
विशेषज्ञ कमेटी का कहना है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कुछ ऐसे व्यक्तियों ने भी बयान दिए, जो Governmentी कमेटी के सदस्य नहीं थे. कमेटी ने इन बयानों को भ्रामक बताते हुए कहा है कि श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से पहले जारी किए गए आदेशों और Government को भेजे गए पत्रों से जुड़े तथ्यों को भी सही ढंग से पेश नहीं किया गया.
इस पूरे विवाद को बातचीत के माध्यम से सुलझाने के लिए अब श्री अकाल तख्त साहिब की विशेषज्ञ कमेटी ने पंजाब Government की तालमेल कमेटी को एक बार फिर बैठक का न्योता भेजा है.
जारी पत्र के अनुसार, 30 नवंबर को सुबह 11 बजे श्री आनंदपुर साहिब स्थित तख्त श्री केसगढ़ साहिब के बलदेव सिंह माहिलपुरी मीटिंग हॉल में दोनों कमेटियों की संयुक्त बैठक होगी. इस बैठक में दोनों कमेटियों के केवल नामित सदस्य ही शामिल हो सकेंगे. अब देखना होगा कि 30 नवंबर को होने वाली इस अहम बैठक में दोनों पक्षों के बीच कोई सहमति बन पाती है या फिर श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार संशोधन एक्ट को लेकर विवाद और आगे बढ़ता है.
फिलहाल इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या पंजाब Government और श्री अकाल तख्त साहिब के बीच बातचीत के जरिए कोई सर्वसम्मत समाधान निकल पाएगा क्योंकि यह मामला केवल एक कानून तक सीमित नहीं है बल्कि सिख धार्मिक संस्थाओं के अधिकारों, पंथक मर्यादा और श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सम्मान से जुड़ा हुआ है.
–
वीकेयू/पीएम


