पाकिस्तानी सीरीज पर भड़के अशोक पंडित, पीएम मोदी से की शो पर रोक लगाने की अपील

Mumbai , 25 नवंबर . Pakistanी नेटफ्लिक्स सीरीज ‘जो बचे हैं, संग समेट लो’ की रिलीज को फिल्ममेकर अशोक पंडित ने अपनी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने इस मामले में Prime Minister Narendra Modi से दखल देने और सीरीज की रिलीज पर रोक लगाने की अपील की.
फिल्लमेकर अशोक पंडित ने के साथ बातचीत में कहा कि Pakistanी एंटरटेनमेंट कंटेंट को India में रिलीज करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए. अशोक पंडित ने कहा, “हमें पता चला है कि नेटफ्लिक्स इंडिया एक ऐसा शो लेकर आ रहा है, जो Pakistanी शो है. इस शो में फवाद खान और हमजा जैसे Actor हैं और बाकी दूसरे एक्टर भी शामिल हैं. हमजा वो शख्स है, जिसने हमारे सुरक्षा बलों का मजाक उड़ाया है और उन्हें गाली दी है.”
फिल्ममेकर का कहना है कि Pakistan एक ऐसा देश है, जो इंसानियत पर यकीन नहीं रखता है. उन्होंने कहा, “मेरा मानना है कि Pakistan एक दुश्मन देश है, जो इंसानियत, एकता, भाईचारे और अहिंसा में विश्वास नहीं करता. तो India के दर्शकों को इस तरह के देश के कंटेंट दिखाने की क्या जरूरत है.”
इसी मुद्दे को उठाते हुए उन्होंने India Government से इस मामले पर गंभीरता से विचार करने का अनुरोध किया है. फिल्ममेकर ने अपनी बात रखते हुए साफ किया कि वह इस सीरीज की India में रिलीज के पक्ष में नहीं हैं.
उन्होंने कहा, “मैं पीएम मोदी से अपील करता हूं कि इस शो के टेलीकास्ट के खिलाफ सख्त एक्शन एक्शन लिया जाए और इस मामले पर गंभीरता से ध्यान दें. साथ ही सूचना और प्रसारण मंत्रालय और गृह मंत्रालय से भी अपील है कि इसका प्रसारण रोका जाए. अभी सही समय है कि देश के लोगों की भावनाओं को समझा जाए क्योंकि देश सबसे पहले है.”
उन्होंने कहा, “ऐसा नहीं हो सकता कि एक तरफ वो देश लगातार हमारे लोगों को मार रहा हो, बार-बार मुद्दे उठा रहा हो और दूसरी तरफ उसी देश के लोग यहां आकर एंटरटेनमेंट करते रहें. हम नहीं चाहते कि हमारा देश किसी भी तरह से Pakistan के लिए इस्तेमाल हो. हमें उम्मीद है कि नेटफ्लिक्स इंडिया से शो को हटाने की हमारी इस अपील को गंभीरता से लेंगे और वे हमारी बात को मानेंगे.”
–
एनएस/पीएम


