Skip to content
Wednesday, 18 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
बॉलीवुड,मनोरंजन,राष्ट्रीय

सोनिया-राजीव पर ट्रोलिंग पर भड़कीं सोनाक्षी, कहा- पति और पत्नी का प्यार गलत कैसे हुआ?

सोनिया राजीव पर ट्रोलिंग पर भड़कीं सोनाक्षी, कहा पति और पत्नी का प्यार गलत कैसे हुआ?

सोनिया-राजीव पर ट्रोलिंग पर भड़कीं सोनाक्षी, कहा- पति और पत्नी का प्यार गलत कैसे हुआ?

Mumbai , 18 नवंबर . Actress सोनाक्षी सिन्हा ने राहुल गांधी द्वारा सोनिया गांधी और राजीव गांधी को लेकर दिए गए बयान पर छिड़ी बहस के बीच मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दी. Actress ने कहा कि उनके आने वाले बच्चों को जरा भी अंदाजा नहीं है कि आगे क्या होने वाला है और उन्हें इसके लिए तैयार रहना चाहिए.

Actress ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट साझा करते हुए सवाल उठाया कि पति-पत्नी के बीच प्रेम को आखिर सामाजिक गलती के रूप में क्यों देखा जा रहा है. उन्होंने लिखा, “क्या कुछ लोग सिर्फ इसलिए नाराज हैं कि सोनिया गांधी लंच के समय राजीव गांधी की गोद में बैठती थीं?” उन्होंने आगे कहा कि यह दिखाता है प्रेम और वैवाहिक संबंधों को लेकर लोगों की सोच कितनी संकीर्ण हो चुकी है. ऐसे लोग पति-पत्नी के बीच प्रेम को भी गलत नजरिए से देखते हैं, जबकि एक-दूसरे के प्रति प्रेम और लगाव किसी भी वैवाहिक संबंध का स्वाभाविक हिस्सा है.

सोनाक्षी ने आगे लिखा, “धत तेरी की, मेरे होने वाले बच्चों को जरा भी अंदाजा नहीं है कि उनके साथ क्या होने वाला है. कमर कस लो बच्चों (तुम जहां कहीं भी हो, अभी).”

दरअसल, 16 नवंबर को New Delhi में सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ लॉन्च के दौरान राहुल गांधी ने अपने माता-पिता के बचपन और परिवार से जुड़ा एक किस्सा साझा किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि पारिवारिक भोजन के दौरान सोनिया गांधी अपने पति और India के पूर्व Prime Minister राजीव गांधी की गोद में बैठती थीं.

उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें शुरू में लगता था कि यह हर फैमिली में ऐसा ही होता था, जब तक कि वे अपने दोस्तों के घर नहीं गए. अब इस बात को लेकर social media और राजनीति में एक बार फिर नई बहस शुरू हो गई.

Actress सोनाक्षी सिन्हा की बात करें, तो वह हाल ही में फिल्म ‘तू है मेरी किरण’ में नजर आई थीं. इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल लीड रोल में हैं, जबकि अंकित गुप्ता, शर्लिन सेठ, जरीना वहाब और पूर्णेंदु भट्टाचार्य सपोर्टिंग रोल में हैं.

–

एनएस/एएस

Share