Skip to content
Wednesday, 18 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
व्यापार

अमेरिका में ब्याज दर बढ़ने की उम्मीद से सोने और चांदी धड़ाम, करीब 3 प्रतिशत हुए सस्ते

अमेरिका में ब्याज दर बढ़ने की उम्मीद से सोने और चांदी धड़ाम, करीब 3 प्रतिशत हुए सस्ते

Mumbai , 18 नवंबर . सोने और चांदी की कीमतों में Wednesday को बड़ी गिरावट देखने को मिली. शुरुआती कारोबार में दोनों कीमती धातुओं का दाम करीब 3 प्रतिशत कम हो गया.

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का 4 दिसंबर, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 1,34,223 रुपए प्रति 10 ग्राम के मुकाबले 1,31,065 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला.

सुबह 11:30 बजे यह 2,642 रुपए या 1.97 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,31,581 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था.

अब तक के कारोबार में सोने ने 1,31,065 रुपए प्रति 10 ग्राम का न्यूनतम स्तर और 1,34,223 रुपए प्रति 10 ग्राम का उच्चतम स्तर छुआ है.

जानकारों ने बताया कि सोने में कमजोरी की वजह दिसंबर में अमेरिका में ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना है. इससे डॉलर मजबूत हो रहा है और सोने पर लगातार दबाव देखा जा रहा है. हालांकि, कीमतें अब ‘ओवरसोल्ड’ दायरे के करीब पहुंच रही हैं, जिससे अगर कोई सकारात्मक संकेत मिलते हैं, तो ‘शॉर्ट कवरिंग’ में तेजी आने की संभावना बढ़ जाती है.

उन्होंने आगे कहा कि तकनीकी रूप से, एमसीएक्स पर सोने को 1,35,500 रुपए के आसपास रुकावट का सामना करना पड़ रहा है, जबकि 1,33,000 रुपए पर एक सपोर्ट मौजूद है.

सोने के साथ चांदी में भी कमजोरी देखी जा रही है.

चांदी का 4 दिसंबर, 2026 का कॉन्ट्रैक्ट पिछली क्लोजिंग 1,69,702 रुपए प्रति किलो के मुकाबले 1,67,301 रुपए प्रति किलो पर खुला.

खबर लिखे जाने तक यह 5,102 रुपए या 3.01 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 1,64,600 रुपए प्रति किलो पर था.

अब तक के कारोबार में चांदी ने 1,63,533 रुपए प्रति किलो का न्यूनतम स्तर और 1,67,301 रुपए प्रति किलो का उच्चतम स्तर छुआ है.

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी में कमजोरी देखी जा रही है. कॉमेक्स पर सोना 1.95 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 3,788 डॉलर प्रति औंस और चांदी 2.89 प्रतिशत की गिरावट के साथ 45.95 डॉलर प्रति औंस पर था.

–

एबीएस

Share