Skip to content
Wednesday, 18 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
व्यापार

एनवीडिया के बोर्ड ने जेन्सेन हुआंग के फिर से सीईओ बनने के प्रस्ताव को ठुकराया, कहा- दोबारा बहाली की कोई योजना नहीं

एनवीडिया के बोर्ड ने जेन्सेन हुआंग के फिर से सीईओ बनने के प्रस्ताव को ठुकराया, कहा दोबारा बहाली की कोई योजना नहीं

एनवीडिया के बोर्ड ने जेन्सेन हुआंग के फिर से सीईओ बनने के प्रस्ताव को ठुकराया, कहा- दोबारा बहाली की कोई योजना नहीं

New Delhi, 18 नवंबर . एनवीडिया के बोर्ड ने जेन्सेन हुआंग के फिर से सीईओ बनने के प्रस्ताव को ठुकरा किया है. साथ ही, कहा कि उनकी दोबारा बहाली की कोई योजना नहीं है.

Tuesday को नतीजों के बाद एनवीडिया के चेयरमैन हार्वे जोन्स ने कहा, “एनवीडिया बोर्ड ने सर्वसम्मति से उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है और जेन्सेन को फिर से सीईओ बनाने का कोई इरादा नहीं है.”

इससे पहले दिन में हुआंग ने सीईओ के रूप में फिर से वापसी का प्रस्ताव देते हुए कहा था कि अगर एनवीडिया का बोर्ड चाहे, तो वे फिर से पद पर वापस आने चाहेंगे. हालांकि, जोन्स ने कहा कि कंपनी हुआंग से आगे बढ़ने का मन बना चुकी है और फिलहाल नए सीईओ की तलाश कर रही है.

सीईओ बनने का प्रस्ताव देते हुए हुआंग ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि पिछले एक हफ्ते में, मुझे दोस्तों, इंडस्ट्री के साथियों और ऐसे लोगों से बहुत प्यार और समर्थन मिला है जिनसे मैं कभी नहीं मिला. मेरे और मेरे परिवार के प्रति दया दिखाने वाले सभी लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद. यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है.

उन्होंने आगे पोस्ट में लिखा कि मेरे जाने के बाद से, एनवीडिया के कर्मचारियों, निवेशकों, बिजनेस पार्टनर्स और ग्राहकों की ओर से मुझे सीईओ के रूप में वापस आने के लिए लगातार आग्रह मिल रहे हैं. ऐसे समय में जब कंपनी जटिल तकनीक, बाजार, प्रतिस्पर्धा और भू-Political चुनौतियों से गुजर रही है, कई लोग मुझसे सीधे संपर्क कर रहे हैं. एनवीडिया एक ऐसी कंपनी है जो सदियों में एक बार ही देखने को मिलती है. अगर बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स को लगता है कि मेरी वापसी हमारे शेयरधारकों, कर्मचारियों, कंपनी और अमेरिका के हित में है, तो मुझे इन आग्रहों को स्वीकार करने और सीईओ के रूप में वापस आने में गर्व होगा.

कथित चीनी जासूस और अपने कर्मचारियों से अफेयर के चलते हुआंग ने एनवीडिया के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया था.

–

एबीएस

Share