Skip to content
Wednesday, 18 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय,राष्ट्रीय

जापानी नौसैनिक अड्डे व युद्धपोत का दौरा, भारत-जापान के रक्षा मंत्रियों के बीच दिखी गर्मजोशी

जापानी नौसैनिक अड्डे व युद्धपोत का दौरा, भारत जापान के रक्षा मंत्रियों के बीच दिखी गर्मजोशी

जापानी नौसैनिक अड्डे व युद्धपोत का दौरा, भारत-जापान के रक्षा मंत्रियों के बीच दिखी गर्मजोशी

New Delhi, 18 नवंबर . रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जापान की यात्रा पर हैं. Wednesday को उन्होंने जापानी रक्षा मंत्री से मुलाकात की. उन्होंने जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी के साथ विमान में सफर किया. इस दौरान दोनों नेताओं के बीच गर्मजोशी देखने को मिली.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विमान से अपनी तस्वीर social media प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की. उन्होंने जापान समुद्री आत्मरक्षा बल (जेएमएसडीएफ) के योकोसुका स्थित नौसैनिक अड्डे का दौरा करने की जानकारी दी. राजनाथ सिंह यहां जापान के मोगामी श्रेणी के युद्धपोत का दौरा भी कर रहे हैं.

इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोइजुमीह के टोक्यो स्थित रक्षा मंत्रालय पहुंचे. यहां पर उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी ने उनका स्वागत किया. राजनाथ सिंह ने अपने जापानी समकक्ष की मेजबानी की भी तारीफ की. राजनाथ सिंह ने कहा, “मेरे जापानी समकक्ष एक बेहतरीन मेजबान की भूमिका निभा रहे हैं.”

राजनाथ सिंह 18 और 19 नवंबर को जापान की आधिकारिक यात्रा पर हैं. इस दौरान वह भारत-जापान विदेश और रक्षा मंत्रियों की चौथी 2 प्लस 2 वार्ता में हिस्सा लेंगे. इसके साथ ही जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी के साथ द्विपक्षीय बातचीत भी करेंगे. दोनों नेताओं की बैठक में समुद्री सुरक्षा सहयोग समेत रक्षा क्षेत्र से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी.

इससे पहले जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी ने भी राजनाथ सिंह की यात्रा को लेकर उत्साह जताया. उन्होंने कहा था कि वह India के रक्षा मंत्री का जापान में स्वागत करने और उनके साथ कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करने के लिए उत्सुक हैं. कोइजुमी के मुताबिक, पिछले चार महीनों में दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों की यह तीसरी मुलाकात होगी.

इससे पहले अगस्त में India और अक्टूबर में फिलीपींस में दोनों नेताओं की मुलाकात हो चुकी है. इसके अलावा, दोनों देशों के बीच 2 प्लस 2 वार्ता भी हो रही है. कोइजुमी ने राजनाथ सिंह को अपने गृह नगर योकोसुका ले जाने और उनके साथ मोगामी श्रेणी के युद्धपोत का दौरा करने की इच्छा भी जताई.

उन्होंने कहा कि वह राजनाथ सिंह की जापान यात्रा को सार्थक बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे. इस यात्रा के दौरान होने वाली बैठकों और मुलाकातों से India और जापान के बीच रक्षा संबंधों को आगे बढ़ाने के साथ समुद्री सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग पर भी चर्चा होगी.

इस दौरान राजनाथ सिंह अपने जापानी समकक्ष और जापान के रक्षा मंत्री शिंजीरो कोइजुमी के साथ द्विपक्षीय बातचीत भी करेंगे. बैठक के दौरान India और जापान के बीच रक्षा सहयोग, आपसी रणनीतिक साझेदारी और क्षेत्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी. दोनों देश पहले से ही रक्षा क्षेत्र में कई स्तरों पर सहयोग कर रहे हैं. ऐसे में इस वार्ता के जरिए आपसी संबंधों को और आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा.

–

जीसीबी/एसके

Share