Skip to content
Wednesday, 18 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय,राष्ट्रीय

प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट आज पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट आज पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

New Delhi, 18 नवंबर . India दौरे पर आए ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट Wednesday को New Delhi में Prime Minister Narendra Modi से मुलाकात करेंगे.

प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट अपनी तीन दिवसीय India यात्रा के तहत, 2026 अर्थशॉट प्राइज पुरस्कार समारोह के लिए Monday को Mumbai पहुंचे थे.

यह शाही जोड़ा Tuesday को अर्थशॉट प्राइज समारोह में शामिल हुआ. इसके बाद वे New Delhi के लिए रवाना हो गए, जहां Wednesday को उनकी Prime Minister मोदी से मुलाकात होनी है.

अप्रैल 2016 के बाद, यह प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट की दूसरी आधिकारिक India यात्रा है.

Tuesday को प्रिंस विलियम ने कहा कि वे और प्रिंसेस केट, अर्थशॉट प्राइज के लिए India आकर “बहुत खुश” हैं. उन्होंने बताया कि पिछले छह वर्षों में India ने अर्थशॉट में असाधारण योगदान दिया है.

खास बात ये रही कि समारोह स्थल तक पहुंचने के लिए शाही जोड़े ने टुक-टुक की सवारी की. ड्राइविंग सीट की कमान प्रिंस ने उठाई तो उनके पीछे प्रिंसेस ऑफ वेल्स बैठी थीं. बाद में प्रिंस ने कहा कि बेहद सुकूनदायक सवारी है. ऑटो पर ‘द अर्थशॉट प्राइज’ लिखा हुआ था.

प्रिंस विलियम ने साल 2020 में अर्थशॉट प्राइज की शुरुआत की थी. इसका मकसद पर्यावरण को बचाने के लिए काम करने वाले लोगों और संस्थाओं को बढ़ावा देना है. इस पहल का मकसद पर्यावरण को बचाने और जलवायु परिवर्तन की समस्या से निपटने के लिए नए और बेहतर समाधान खोजने के लिए प्रेरित करना है.

इस पुरस्कार के तहत हर साल पांच विजेताओं को चुना जाता है. प्रत्येक विजेता को अपने प्रयासों को आगे बढ़ाने और उनका विस्तार करने के लिए 1 मिलियन पाउंड (12 करोड़ से ज्यादा) की राशि दी जाती है.

ऐसे में इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा से इवेंट में पहुंचना भी पर्यावरण के अनुकूल परिवहन का संदेश देता नजर आया.

Monday को India पहुंचने के बाद प्रिंस विलियम ने एक्स पर एक बयान जारी कर अर्थशॉट की खासियत समझाने का प्रयास किया था. उन्होंने कहा, “कैथरीन और मैं इस साल के अर्थशॉट प्राइज़ के लिए India आकर बहुत खुश हैं. पिछले छह वर्षों में India ने अर्थशॉट में असाधारण योगदान दिया है. किसी भी अन्य देश की तुलना में, अर्थशॉट के सबसे ज्यादा फाइनलिस्ट और विजेता India से ही हैं.”

उन्होंने आगे कहा, “यह देश पर्यावरण से जुड़े नवाचारों (इनोवेशन) के लिए दुनिया की सबसे रोमांचक जगहों में से एक बन गया है. यहां लोग हमारे सामने मौजूद सबसे बड़ी चुनौतियों के लिए व्यावहारिक समाधान तैयार कर रहे हैं.”

–

केआर/

Share