Skip to content
Wednesday, 18 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

शायना एनसी का राहुल गांधी पर तंज, बोलीं-‘विदेश जाकर भारत और पीएम मोदी को बदनाम करना नकारात्मक राजनीति’

शायना एनसी का राहुल गांधी पर तंज, बोलीं ‘विदेश जाकर भारत और पीएम मोदी को बदनाम करना नकारात्मक राजनीति’

शायना एनसी का राहुल गांधी पर तंज, बोलीं-‘विदेश जाकर India और पीएम मोदी को बदनाम करना नकारात्मक राजनीति’

Mumbai , 18 नवंबर . शिवसेना की प्रवक्ता शायना एनसी ने विभिन्न Political और सामाजिक मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी, Samajwadi Party के अध्यक्ष अखिलेश यादव और गीतकार जावेद अख्तर पर टिप्पणी की है. उन्होंने राहुल गांधी पर विदेश में India की छवि खराब करने का आरोप लगाया. वहीं, जावेद अख्तर की रामायण को लेकर की गई टिप्पणी का स्वागत करते हुए कहा कि रामायण केवल धर्म या ईश्वर तक सीमित नहीं है बल्कि यह जीवन जीने का एक तरीका सिखाती है.

अमेरिका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी में Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की टिप्पणियों पर शायना एनसी ने तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ नेता विदेशों में जाकर केवल India को बदनाम करने का काम करते हैं. राहुल गांधी को देश की उपलब्धियों पर भी ध्यान देना चाहिए. आज India का GST संग्रह अपने उच्चतम स्तर पर है और सेंसेक्स भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच रहा है. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक की रिपोर्टों में India को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल बताया गया है.

उन्होंने यूपीए Government के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय देश में टू जी घोटाला, कोयला घोटाला और कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाले जैसे मामले सामने आए थे. इसके साथ ही महंगाई दर भी काफी अधिक थी. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी का उद्देश्य केवल Prime Minister Narendra Modi और India की छवि को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नुकसान पहुंचाना है. विदेश जाकर देश के खिलाफ नकारात्मक बातें करना विपक्ष की नकारात्मक राजनीति को दर्शाता है. नेताओं को देश की उपलब्धियों और विकास पर भी बात करनी चाहिए.

Samajwadi Party के नेता आजम खान को लेकर अखिलेश यादव के रुख पर भी शायना एनसी ने सवाल उठाए. उन्होंने पूछा कि अगर आजम खान निर्दोष हैं, तो उन्हें अदालत से केवल जमानत ही क्यों मिली? उन्हें इतने लंबे समय तक जेल में क्यों रहना पड़ा? उन्होंने कहा कि अंतरिम जमानत मिलने का अर्थ यह नहीं है कि संबंधित व्यक्ति पूरी तरह निर्दोष साबित हो गया है. इसका मतलब है कि मामले की कानूनी प्रक्रिया अभी जारी है और मुकदमे पर आगे सुनवाई होगी.

शायना एनसी ने आरोप लगाया कि जब Political रसूख का इस्तेमाल लोगों को धमकाने, बदनाम करने और उनकी संपत्तियों पर कब्जा करने के लिए किया जाता है, तो यह गलत है. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब कथित जंगलराज का दौर समाप्त हो चुका है और राज्य विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है.

उन्होंने Chief Minister योगी आदित्यनाथ की Government का समर्थन करते हुए कहा कि प्रदेश में विकास का एजेंडा आगे बढ़ाया जा रहा है. अखिलेश यादव अपनी Political सुविधा के अनुसार न्याय की परिभाषा तय कर रहे हैं, जो अवसरवादी राजनीति का उदाहरण है. उत्तर प्रदेश की जनता को विकास और कानून-व्यवस्था के मुद्दों को समझना चाहिए.

पटकथा लेखक और गीतकार जावेद अख्तर की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए शायना एनसी ने कहा कि जावेद अख्तर ईश्वर में विश्वास नहीं रखते, इसके बावजूद वे रामायण के महत्व को स्वीकार करते हैं. उन्होंने कहा कि रामायण केवल ईश्वर के बारे में नहीं है बल्कि यह जीवन जीने की कला और मानवीय मूल्यों का संदेश देती है.

शायना एनसी ने कहा कि रामायण हमें सिखाती है कि एक-दूसरे का सम्मान कैसे करना चाहिए, माता-पिता का आदर कैसे करना चाहिए और भाइयों के साथ प्रेम का व्यवहार कैसे रखना चाहिए. इसके अलावा यह अपने वादों को निभाने और सच्चाई के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा भी देती है.

उन्होंने कहा कि ‘राम’ किसी एक धर्म तक सीमित नहीं हैं बल्कि यह जीवन जीने का एक तरीका है. रामायण भारतीय समाज को नैतिकता, सम्मान और जिम्मेदारी का संदेश देती है. शायना एनसी ने कहा कि रामायण India के संस्कारिक मूल्यों और सामाजिक आदर्शों को समझने में भी मदद करती है. इसलिए जावेद अख्तर की इस समझ का स्वागत किया जाना चाहिए.

–

एसएके/पीएम

Share