गुजरात में कांग्रेस दो दिन करेगी बैठक, राजनीतिक कार्यक्रमों और भविष्य की रणनीति को लेकर होगा मंथन: सुरजेवाला

Ahmedabad, 18 नवंबर . Gujarat में कांग्रेस की दो दिवसीय अहम बैठक Wednesday को शुरू होगी. इस बैठक में आगामी Political कार्यक्रमों और भविष्य की रणनीति को लेकर विस्तृत मंथन किया जाएगा. कांग्रेस महासचिव और पार्टी के Gujarat प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने यह जानकारी दी.
कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला ने अपने Gujarat दौरे को लेकर कहा, “हमने Wednesday व Thursday को Political मामलों की समिति, अपने सभी विधायकों, पूर्व विधायकों, पूर्व सांसदों और वरिष्ठ नेताओं के साथ आगामी Political कार्यक्रमों और भविष्य की रणनीति को लेकर पर चर्चा करने की योजना बनाई है.”
उन्होंने कहा कि Gujarat से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे हैं, साथ ही ऐसे राष्ट्रीय मुद्दे भी हैं जिनका असर Gujarat पर पड़ता है. भाजपा Government की अक्षमता और अकुशलता के कारण मोरबी से लेकर सूरत और Ahmedabad तक, Gujarat की जनता को बार-बार परेशानी झेलनी पड़ी है. अपनी व्यथा बताने के बावजूद किसान और खेतिहर मजदूर खून के आंसू रोने को मजबूर हैं, और आम आदमी, खासकर हमारी बहनें और घर संभालने वाली महिलाएं, का घरेलू बजट पूरी तरह से बिगड़ गया है.”
सुरजेवाला ने कहा कि महंगाई बढ़ी है और Government स्वयं मानती है कि महंगाई 12.5 प्रतिशत (थोक महंगाई दर) तक बढ़ी है. असल में देखेंगे तो खुदरा महंगाई दर 25-30 प्रतिशत पर है. एक तरफ त्योहार का खर्चा और दूसरी तरफ भाजपा महंगाई की मार. हर चीज की कीमत में 25 से 40 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है.
कांग्रेस सांसद ने ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, “इस तिमाही में पेट्रोलियम कंपनियों ने लगभग 35 हजार करोड़ रुपए मुनाफा कमाया है. यह पैसा साधारण जनमानस की जेब काटकर आया है. ट्रांसपोर्टेशन का खर्चा भी बेतहाशा बढ़ा है.”
उन्होंने कहा कि इन सभी मुद्दों और Gujarat की जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी. इस पर कांग्रेस पार्टी एक व्यापक रूपरेखा तैयार करने के लिए दो दिन मंथन करेगी.
सुरजेवाला ने कहा, “मेरा मानना है कि हर दिन एक रोडमैप होता है. हर वह दिन जब Gujarat के लोग कठिनाइयों का सामना करते हैं, हर वह दिन जब इस देश पर कोई आपदा आती है, हर वह दिन जब राज्य की अर्थव्यवस्था कमजोर होती है, और हर वह दिन जब लोगों की आर्थिक स्थिति पर प्रहार होता है, ऐसे में एक नया रोडमैप तैयार करना हमारा कर्तव्य है, हमारा नैतिक दायित्व है और हमारी जिम्मेदारी है.”
–
डीसीएीसीएच/


