मध्य प्रदेश : मोहन यादव मंत्रिमंडल ने चंबल की आरती कर खुशहाली की कामना की

मंदसौर, 18 नवंबर . Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ चंबल नदी के घाट पर आरती की और प्रदेश की खुशहाली तथा तरक्की की कामना की. राज्य की मोहन कैबिनेट की डेस्टिनेशन बैठक के तहत गांधी सागर में कैबिनेट बैठक हो रही है . इससे पहले Chief Minister मोहन यादव मंदसौर में मंत्रिपरिषद के सदस्यों के साथ चंबल नदी के घाट पर विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ आरती एवं पूजा-अर्चना की.
इस अवसर पर Chief Minister मोहन यादव ने मां चंबल की आराधना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं निरंतर उन्नति की कामना की. Chief Minister ने डेस्टिनेशन कैबिनेट को लेकर कहा है कि मध्यप्रदेश के समग्र विकास और जनकल्याण के संकल्प के साथ गांधीसागर, मंदसौर में विशेष कैबिनेट बैठक आयोजित होगी. दरअसल बिजली के क्षेत्र में ‘पम्प्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना’ और नीमच-मंदसौर क्षेत्र में औद्योगिक प्रगति को नई गति देने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है.
गांधीसागर पंप्ड स्टोरेज परियोजना से बिजली उत्पादन का नया तरीका आया है. इसमें पानी को रिसाइकल करते हुए पीक आवर्स में बिजली की जल्दी सप्लाई की जा सकती है. इससे राज्य को बड़ा आर्थिक लाभ मिलेगा. बताया गया है कि इस परियोजना से हर वक्त बिजली उपलब्ध होगी और उसकी दर भी आधी होगी. इस प्लांट से पूरी क्षमता के साथ 2000 मेगावाट बिजली उत्पन्न होगी. गांधीसागर पंप्ड स्टोरेज परियोजना विज्ञान में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए तीर्थ की तरह होगा. सौर ऊर्जा से ऊपर का टैंक भरा जाएगा और पीक आवर्स में तत्काल बिजली सप्लाई की जाएगी.
Chief Minister मोहन यादव ने गांधी सागर के महत्व को बताते हुए कहा कि गांधीसागर में चीता प्रोजेक्ट चल रहा है. यह पर्यटन का अद्भुत केंद्र है. यहां लाखों साल पुरानी स्फटिक की शिलाएं हैं. उन पर शिलालेख और चित्र उकेरे गए हैं. आदिमानव के जमाने से यह क्षेत्र पुरातत्व-धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा है. यहां के मछुआरों को बेहतर जल राशि होने की वजह से लाभ मिल रहा है. इसलिए इस तरह के कई कारणों से गांधीसागर का महत्व है. Rajasthan से लगे हुए मध्यप्रदेश के पश्चिमी क्षेत्र का एक-एक स्थान हमारे लिए महत्वपूर्ण है.
–
एसएनपी/पीएम


