Skip to content
Tuesday, 17 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
व्यापार

विदेशी निवेशकों की वापसी से आर्थिक गतिविधियों में आएगी तेजी, निर्यात भी बढ़ेगा : ईएसी पीएम चेयरमैन

विदेशी निवेशकों की वापसी से आर्थिक गतिविधियों में आएगी तेजी, निर्यात भी बढ़ेगा : ईएसी पीएम चेयरमैन

New Delhi, 17 नवंबर . Prime Minister की आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी-पीएम) के चेयरमैन प्रो.एस.महेंद्र देव ने Tuesday को कहा कि विदेशी निवेशकों की वापसी से घरेलू आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा. साथ ही, इससे निर्यात में भी इजाफा होगा.

राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित बीवाईएसटी जेआरडी टाटा ऑवर्ड्स 2026 के साइडलाइन में मीडिया से बातचीत में देव ने कहा कि हमें इस साल देश की विकास दर 7.3 प्रतिशत रहने की उम्मीद है और अगली तिमाही में यह 7.7 प्रतिशत रह सकती है. देश में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) वापस आ रहे हैं.

उन्होंने आगे कहा कि देश को घरेलू निवेशकों के साथ विदेशी निवेशकों की भी आवश्यकता है. इससे निर्यात और अन्य आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और हमारे घरेलू निवेश को भी मदद मिलेगी.

देश के निर्यात में तेज उछाल को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में ईएसी-पीएम के चेयरमैन ने कहा कि हमने तेजी से देश के निर्यात में विविधता लाई है और हम वित्त वर्ष 2026-27 तक निर्यात को बढ़ाकर एक ट्रिलियन डॉलर तक ले जाने की योजना बना रहे हैं.

बीवाईएसटी की संस्थापक और मैनेजिंग ट्रस्टी, लक्ष्मी वेंकटरमन वेंकटेशन ने समाचार एजेंसी से कहा कि मैं सभी उद्यमियों और मेंटर्स की सराहना करती हूं. खास तौर पर मुझे इस बात की खुशी है कि ये उद्यमी तमिलनाडु, Maharashtra, आंध्र प्रदेश और Haryana से आए हैं. उन्हें दिल्ली आकर नितिन गडकरी जैसे उद्यमी सोच वाले व्यक्ति के हाथों ये पुरस्कार मिले हैं. गडकरी न केवल एक Union Minister हैं, बल्कि उनके पास अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने, रोजगार पैदा करने और India के कोने-कोने में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए कई बेहतरीन विचार भी हैं.

उन्होंने आगे कहा कि आज यहां एक शानदार आयोजन हुआ, जिसमें 400 लोग मौजूद थे, साथ ही India के अलग-अलग हिस्सों से 1,500 लोग भी हमारे साथ जुड़े. इस कारण मैं सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई देती हूं. आज हमारे पास चार के बजाय 10 पुरस्कार विजेता थे, जो कि इस कार्यक्रम की एक खास बात रही.”

–

एबीएस

Share