Skip to content
Tuesday, 17 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

भाजपा नेताओं ने कहा-पीएम मोदी का ‘गुरुद्वारा खालसा दीवान’ जाना, सिख समुदाय के लिए गर्व की बात

भाजपा नेताओं ने कहा पीएम मोदी का ‘गुरुद्वारा खालसा दीवान’ जाना, सिख समुदाय के लिए गर्व की बात

भाजपा नेताओं ने कहा-पीएम मोदी का ‘गुरुद्वारा खालसा दीवान’ जाना, सिख समुदाय के लिए गर्व की बात

New Delhi, 17 नवंबर . Prime Minister Narendra Modi ने फिलीपींस के मनीला स्थित ‘गुरुद्वारा खालसा दीवान’ साहिब में मत्था टेका. इस अवसर पर पीएम ने प्रवासी सिख समुदाय के सदस्यों से आत्मीय मुलाकात की. सिख समुदाय की ओर से उन्हें विशेष स्मृति चिह्न देकर सम्मानित भी किया गया. पीएम मोदी के गुरुद्वारे दौरे को लेकर भाजपा नेताओं ने इसे सिख समुदाय के लिए गौरव का दिन बताया.

Union Minister हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि 2014 में Prime Minister का पद्भार संभालने के बाद पीएम जब भी विदेश गए हैं और वहां कोई गुरुद्वारा साहिब रहा है तो वे वहां जरूर गए हैं. मुझे कई ऐसे दौरों की याद है-जैसे जब वे तेहरान गए तो वहां हमारे समुदाय के लोगों से मिले, जब वे वैंकूवर, रोम या न्यूजीलैंड गए, तो उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेका. आज, टीवी चैनलों की बदौलत हमने मनीला से जो लाइव कार्यक्रम देखा, उसमें एक 100 साल पुराना गुरुद्वारा साहिब है. वहां भी Prime Minister मोदी गए.

social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते गुए Union Minister हरदीप पुरी ने लिखा कि सिख गुरुओं की महान विरासत, उनके त्याग, बलिदान और मानवता के संदेश के प्रति सम्मान को Prime Minister मोदी ने अपने कार्यों से निरंतर अभिव्यक्त किया है. चाहे छोटे साहिबजादों की शहादत को देश-दुनिया तक पहुंचाने के लिए ‘वीर बाल दिवस’ की शुरुआत हो, 70 वर्षों से अधिक समय बाद श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर खोलने का ऐतिहासिक निर्णय हो, 1984 के पीड़ितों को न्याय दिलाने के प्रयास हों या श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पावन स्वरूपों को अफगानिस्तान से सम्मानपूर्वक India लाना हो, पीएम मोदी ने सिख समुदाय की आस्था, सम्मान और अधिकारों से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं. अब फिलीपींस के मनीला स्थित ऐतिहासिक खालसा दीवान गुरुद्वारा साहिब के व्यापक पुनर्विकास की आधारशिला रखकर Prime Minister दुनिया भर में सिख संस्कृति और विरासत के संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को एक नया आयाम दे रहे हैं. पांच मंजिला आधुनिक गुरुद्वारा परिसर वहां की सिख संगत को बेहतर सुविधाएं और सामुदायिक कार्यों के लिए समुचित स्थान उपलब्ध कराएगा. यह पहल केवल एक ऐतिहासिक श्री गुरुद्वारे साहिब का पुनर्विकास नहीं, बल्कि दुनिया भर में सिख समुदाय की आस्था, पहचान और गौरवशाली विरासत के प्रति सम्मान का प्रतीक है. सिख गुरुओं के आदर्शों के प्रति श्रद्धा और उनकी महान विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने का संकल्प निरंतर आगे बढ़ रहा है.

BJP MP तरुण चुघ ने कहा कि मनीला के ऐतिहासिक खालसा दीवान गुरुद्वारे में Prime Minister Narendra Modi का नतमस्तक होना और इसके पुनर्विकास की आधारशिला रखना, सिख गुरुओं की महान परंपराओं के प्रति उनके गहरे सम्मान और श्रद्धा, तथा सिख समुदाय के लिए उनके स्नेह को दर्शाता है. यह केवल किसी धार्मिक स्थल के पुनर्विकास की पहल नहीं है बल्कि हमारी गौरवशाली विरासत और सिख गुरुओं की शिक्षाओं को सहेजने का एक संकल्प भी है. विशेष रूप से इस संदेश को कि ‘मानस की जात सब एकै पहचानबो’ (पूरी मानवता को एक ही मानना). सिख समुदाय के प्रति Prime Minister Narendra Modi का सम्मान केवल India तक ही सीमित नहीं है. दुनिया के हर कोने में रहने वाले सिख भाई-बहनों के लिए उनका स्नेह और संवेदनशीलता हमेशा झलकती है. पीएम मोदी ने वैश्विक मंच पर सिख विरासत, सिख इतिहास, सिखों के अमर बलिदान को हमेशा सम्मान दिलाने के लिए लगातार प्रयास किया है.

भाजपा नेता सतनाम सिंह संधू ने कहा कि पूरे सिख समुदाय के लिए यह बहुत गर्व की बात है कि Prime Minister Narendra Modi एक बड़े अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए फिलीपींस के दौरे पर हैं, उन्होंने वहां एक गुरुद्वारे जाने के लिए समय निकाला. मनीला में 100 साल पुराने गुरुद्वारे का पुनर्निर्माण किया जा रहा है और वहां एक नई इमारत बनाई जा रही है. Prime Minister ने गुरुद्वारे का दौरा किया, सुखमनी साहिब का पाठ सुना, अरदास में शामिल हुए और नई इमारत की आधारशिला रखने के कार्यक्रम में हिस्सा लिया. यह सिखों के लिए खुशी और गर्व की बात है. इस पहल के लिए हम सभी पीएम मोदी के आभारी हैं.

दिल्ली Government के मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि ये दृश्य बहुत भावुक कर देने वाला है. यह हम सभी के लिए बड़े गर्व की बात है कि देश के Prime Minister Narendra Modi मनीला के गुरुद्वारा साहिब में एक Prime Minister के तौर पर नहीं बल्कि एक विनम्र सेवादार के रूप में पहुंचते हैं. यह 100 साल पुराना गुरुद्वारा साहिब है, जिसका पुनर्निर्माण हो रहा है और इसे पांच मंजिला गुरुद्वारा साहिब के रूप में तैयार किया जाएगा. संगत के साथ मिलकर आधारशिला रखकर इसकी ‘कारसेवा’ शुरू की गई. वे वहां एक श्रद्धालु और सेवादार के रूप में पहुंचे, जो गुरु के प्रति उनके समर्पण और सम्मान को दर्शाता है.

उन्होंने कहा कि कनाडा के गुरुद्वारों के पवित्र परिसरों से लेकर अफगानिस्तान से श्री गुरु ग्रंथ साहिब को सुरक्षित वापस लाने तक, पिछले एक दशक के ये पल India और दुनियाभर की सिख संगत के बीच के अटूट बंधन को दर्शाते हैं. चाहे गुरु नानक देव जी की विरासत का सम्मान करना हो, सिख सैनिकों के बलिदानों को याद करना हो या अलग-अलग महाद्वीपों में फैली संगत के साथ जुड़ना हो, ये पल तीन शाश्वत मूल्यों को एक साथ लाते हैं: विरासत, बलिदान और सेवा.

–

डीकेएम/पीएम

Share