Skip to content
Tuesday, 17 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
विज्ञान/प्रौद्योगिकी,व्यापार

भारत का बागवानी उत्पादन वित्त वर्ष 2025-26 में 4.36 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 3,869 लाख टन रहने का अनुमान

भारत का बागवानी उत्पादन वित्त वर्ष 2025 26 में 4

India का बागवानी उत्पादन वित्त वर्ष 2025-26 में 4.36 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 3,869 लाख टन रहने का अनुमान

New Delhi, 17 नवंबर . केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने Tuesday को कहा कि वर्ष 2025-26 में India का बागवानी उत्पादन बढ़कर रिकॉर्ड 3,869.15 लाख टन रहने का अनुमान है. यह पिछले वर्ष के 3,707.38 लाख टन के मुकाबले 4.36 प्रतिशत अधिक है.

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी बयान में चौहान के हवाले से कहा गया कि उत्पादन में यह वृद्धि किसानों की कड़ी मेहनत और Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में Government की नीतियों के सकारात्मक प्रभाव को दर्शाती है.

मंत्री ने कहा कि तीसरे अग्रिम अनुमान के अनुसार उत्पादन में वृद्धि से देश की पोषण सुरक्षा मजबूत होगी और बागवानी क्षेत्र से जुड़े किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी.

चौहान ने कहा कि भारतीय कृषि में महत्वपूर्ण विविधीकरण देखने को मिल रहा है. किसान अब तेजी से पारंपरिक फसलों से आगे बढ़कर फल, सब्जियां, फूल, मसाले, काजू, नारियल और कोको जैसी बागान फसलों के साथ-साथ सुगंधित और औषधीय पौधों की खेती की ओर रुख कर रहे हैं.

व्यावसायिक और अधिक मूल्य वाली फसलों के प्रति बढ़ती रुचि किसानों के लिए आय के नए रास्ते खोल रही है. साथ ही इससे कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और विकास के नए अवसर भी पैदा हो रहे हैं.

Union Minister ने बागवानी के तहत खेती का रकबा घटने के बावजूद उत्पादन में वृद्धि को रेखांकित किया. वर्ष 2025-26 में बागवानी फसलों का कुल रकबा लगभग 297.21 लाख हेक्टेयर रहने का अनुमान है, जबकि 2024-25 में यह 301.36 लाख हेक्टेयर था.

खेती के रकबे में कमी के बावजूद फल, सब्जियों, फूलों, बागान फसलों और सुगंधित एवं औषधीय पौधों के उत्पादन में वृद्धि का अनुमान है.

बयान के अनुसार, केले, आम, पपीते, सेब, अनार और कटहल के अधिक उत्पादन के चलते फलों का उत्पादन 2024-25 के 1,176.49 लाख टन से 4.60 प्रतिशत बढ़कर 1,230.66 लाख टन होने का अनुमान है.

सब्जियों का उत्पादन 4.35 प्रतिशत बढ़कर 2,272.68 लाख टन रहने का अनुमान है. वहीं, सब्जियों की खेती का रकबा 117.91 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 119.31 लाख हेक्टेयर होने की संभावना है. आलू, टमाटर, बैंगन, लौकी, खीरा, पत्तागोभी, बीन्स और मटर के अधिक उत्पादन से इस वृद्धि को गति मिलने की उम्मीद है.

तीसरे अग्रिम अनुमान में सुपारी, नारियल, काजू, पान के पत्ते और कोको सहित बागान फसलों के रकबे और उत्पादन, दोनों में वृद्धि के संकेत मिले हैं. इनका कुल उत्पादन 7.56 प्रतिशत बढ़कर 182.64 लाख टन रहने का अनुमान है.

सुगंधित और औषधीय पौधों का उत्पादन भी 9.01 लाख टन से बढ़कर 9.28 लाख टन होने की उम्मीद है.

–

एबीएस

Share