Skip to content
Tuesday, 17 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

रोहित पवार का बयान एनसीपी का आधिकारिक रुख है या नहीं, स्पष्ट करे पार्टी : नितेश राणे

रोहित पवार का बयान एनसीपी का आधिकारिक रुख है या नहीं, स्पष्ट करे पार्टी : नितेश राणे

Mumbai , 17 नवंबर . Maharashtra के Chief Minister देवेंद्र फडणवीस को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के विधायक रोहित पवार के बयान के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. मंत्री नितेश राणे ने पलटवार करते हुए कहा कि रोहित पवार असली पवार हैं या नहीं, अब डीएनए टेस्ट कराने का वक्त आया गया है.

नितेश राणे ने कहा कि अगर कोई Maharashtra में शरद पवार के सामाजिक सफर को देखें तो यह साफ हो जाता है कि उन्होंने अपने Political करियर में जिस तरह से व्यक्तिगत संबंध बनाए रखे, चाहे बालासाहेब ठाकरे के साथ हों, Narendra Modi के साथ हों, या देवेंद्र फडणवीस के साथ हों. उन्होंने कभी उस तरह की गंदी राजनीति नहीं की, जैसी आज यह रोहित पवार कर रहे हैं. इसीलिए तो मैंने पूछा कि क्या वह सच में पवार हैं?

उन्होंने कहा कि हमारे सीएम ने राजनीति को दूसरी तरफ रखते हुए हमेशा रोहित पवार की मदद की है, लेकिन वे सीएम के अहसानों को भूल गए हैं.

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इस बात की पुष्टि होनी चाहिए कि रोहित पवार जो कह रहे हैं, वह पार्टी का आधिकारिक रुख है या नहीं? क्या यह एनसीपी का आधिकारिक रुख है? पवार साहब की पार्टी यानी शरद पवार साहब की पार्टी को इस बात की पुष्टि करनी चाहिए.

उन्होंने कहा कि रोहित पवार जैसे लोग अगर सीएम के खिलाफ निजी कमेंट करेंगे तो जवाब देना हमें भी आता है.

आरक्षण को लेकर सपा नेता अबू आजमी के बयान पर मंत्री नितेश राणे ने कहा कि अदालत ने अब तक जो कहा है, वह यह है कि धर्म के आधार पर किसी को भी आरक्षण नहीं दिया जा सकता. अब तक आरक्षण जाति के आधार पर दिया गया है, लेकिन मुस्लिम धर्म के नाम पर किसी को आरक्षण नहीं दिया जा सकता. अदालत पहले ही यह बात कह चुकी है. शायद उन्हें अब भूलने की बीमारी हो गई है, और उन्हें समझ नहीं आ रहा कि वे क्या कह रहे हैं.

हाल ही में रोहित पवार ने अजीत पवार की विमान दुर्घटना की जांच सीबीआई को स्थानांतरित करने की मांग की थी. साथ ही विमान कंपनी के संस्थापक और सीएम देवेंद्र फणनवीस की घनिष्ठता का जिक्र किया था.

–

डीकेएम/वीसी

Share