Skip to content
Wednesday, 18 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

‘नीतीश सेतु’ के नामकरण पर बोले तेजस्वी यादव, शिलान्यास के समय अक्षयवट राय के नाम पर रखने का मिला था आश्वासन

‘नीतीश सेतु’ के नामकरण पर बोले तेजस्वी यादव, शिलान्यास के समय अक्षयवट राय के नाम पर रखने का मिला था आश्वासन

Patna, 17 नवंबर . बिहार में कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन पुल के नामकरण को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. Prime Minister Narendra Modi 21 नवंबर को इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्घाटन कर इसे बिहारवासियों को समर्पित करेंगे. पुल का नाम ‘नीतीश सेतु’ रखे जाने पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर राज्य Government पर निशाना साधा है.

उन्होंने दावा किया कि पुल के शिलान्यास के समय ही तत्कालीन Chief Minister नीतीश कुमार ने इसका नामकरण स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय अक्षयवट राय के नाम पर करने का आश्वासन दिया था. Tuesday को मीडिया से बातचीत में तेजस्वी यादव ने कहा कि इस पुल के निर्माण की शुरुआत उस समय हुई थी, जब उनके पिता लालू यादव के रहते हुए वह पहली बार पथ निर्माण मंत्री (आरसीडी) और उपChief Minister बने थे.

उन्होंने बताया कि पुल के शिलान्यास का कार्यक्रम उनके विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में आयोजित किया गया था, जिसमें Chief Minister नीतीश कुमार भी शामिल हुए थे. तेजस्वी ने कहा कि शिलान्यास के दौरान ही उनकी नीतीश कुमार से बातचीत हुई थी. उन्होंने Chief Minister से आग्रह किया था कि पुल का नामकरण अक्षत राय के नाम पर किया जाए. इस पर नीतीश कुमार ने भी सहमति जताते हुए आश्वासन दिया था कि पुल का निर्माण पूरा होने के बाद इसका नाम अक्षयवट बाबू के नाम पर रखा जाएगा.

उन्होंने कहा कि वर्ष 2015-16 में पुल का शिलान्यास हुआ था और उस समय इसके निर्माण में पांच से छह साल लगने का अनुमान था. नीतीश कुमार ने कहा था कि वर्ष 2022 तक पुल बनकर तैयार हो जाएगा और तब इसका नामकरण अक्षयवट बाबू के नाम पर किया जाएगा. तेजस्वी ने यह भी कहा कि उनकी ओर से इस संबंध में Government को पत्र लिखकर नामकरण की मांग की गई थी.

नेता प्रतिपक्ष ने मौजूदा Political परिस्थितियों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अब नीतीश कुमार को Political रूप से खत्म कर Chief Minister पद से हटा दिया गया है. उन्होंने कहा कि किसी भी जीवित व्यक्ति के रहते हुए उसकी मूर्ति लगाना या उसके नाम पर पुल का नामकरण करना उचित नहीं माना जाता. उनके मुताबिक, इस फैसले के जरिए यह संदेश देने की कोशिश की जा रही है कि नीतीश कुमार Political रूप से समाप्त हो चुके हैं.

तेजस्वी यादव ने पुल के निर्माण में केंद्र Government की भूमिका पर भी सवाल उठाए. उन्होंने दावा किया कि इस परियोजना में राज्य Government ने अपने संसाधनों और कर्ज के जरिए राशि लगाई थी. उन्होंने कहा कि उनके पुराने भाषणों को देखकर यह पता लगाया जा सकता है कि अगर India Government का एक रुपया भी इस पुल के निर्माण में लगा हो या Prime Minister Narendra Modi और केंद्र Government का कोई योगदान रहा हो तो बताया जाए.

उन्होंने भाजपा पर Political लाभ लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि इन लोगों को अपनी राजनीति करनी है तो करते रहें, लेकिन बिहार की जनता वास्तविकता जानती है. Prime Minister के प्रस्तावित दौरे को लेकर पूछे गए सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि जब वे आएंगे, तब इस बारे में बात की जाएगी.

बता दें कि कच्ची दरगाह-बिदुपुर छह लेन पुल बिहार की महत्वपूर्ण आधारभूत संरचना परियोजनाओं में शामिल है. इसके नामकरण को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजी जारी है. आगामी 21 नवंबर को Prime Minister Narendra Modi के हाथों इसके उद्घाटन का कार्यक्रम प्रस्तावित है.

–

एमएनपी/डीकेपी

Share