स्मैट 2026: मध्य प्रदेश और सौराष्ट्र ने लगाई ‘जीत की हैट्रिक’, उत्तराखंड और कर्नाटक भी जीते

New Delhi, 18 नवंबर . सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 में Wednesday को Madhya Pradesh और सौराष्ट्र ने अपने-अपने मुकाबलों में विजयी रहते हुए ‘जीत की हैट्रिक’ लगाई. इनके अलावा, उत्तराखंड और कर्नाटक ने भी मैच अपने नाम किए. आइए, इन मुकाबलों के बारे में संक्षिप्त में जानते हैं.
उत्तराखंड बनाम Gujarat: कोलकाता स्थित ईडन गार्डन्स में खेले गए ‘ग्रुप-डी’ के इस मैच को उत्तराखंड ने 10 रन से जीता. पहले बल्लेबाजी करने उतरी उत्तराखंड की टीम ने कप्तान करण चंदेला (39 गेंदों में नाबाद 72 रन) की तूफानी पारी की मदद से 181/8 का स्कोर खड़ा किया. विपक्षी खेमे से विशाल जायसवाल ने 3 विकेट निकाले.
इसके जवाब में, Gujarat निर्धारित ओवरों में 171/8 का स्कोर ही बना सकी. इस दौरान कप्तान उर्विल पटेल ने 28 गेंदों में 10 बाउंड्री के साथ 56 रन बनाए, जबकि सौरव चौहान ने 29 रन की पारी खेली. इनके अलावा, तेजस पटेल ने नाबाद 21 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. विपक्षी खेमे से मयंक मिश्रा ने सर्वाधिक 3 विकेट निकाले.
Madhya Pradesh बनाम त्रिपुरा: न्यू चंडीगढ़ में खेले गए एलीट ‘ग्रुप-सी’ के मुकाबले में Madhya Pradesh ने 7 विकेट से जीत हासिल की. पहले बल्लेबाजी करने उतरी त्रिपुरा ने 10 के स्कोर तक दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद श्रीदम पॉल (38) ने मंदीप सिंह (39) के साथ तीसरे विकेट के लिए 43 गेंदों में 64 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 122/9 के स्कोर तक पहुंचाने में मदद की. इनके अलावा, कोई अन्य बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को नहीं छू सका. विपक्षी खेमे से कुमार कार्तिकेय ने 17 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट निकाले, जबकि त्रिपुरेश सिंह ने 2 विकेट झटके.
इसके जवाब में Madhya Pradesh ने 13.3 ओवरों में जीत हासिल कर ली. शिवांश कुमार ने 34 गेंदों में 12 बाउंड्री के साथ 64 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि अंकुश सिंह ने 41 रन बनाए. विपक्षी खेमे से सौरभ दास ने सर्वाधिक 2 विकेट निकाले. यह एमपी की लगातार तीसरी जीत रही.
सौराष्ट्र बनाम जम्मू-कश्मीर: इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए ‘ग्रुप-बी’ के इस मैच को सौराष्ट्र ने 43 रन से अपने नाम करते हुए जीत की हैट्रिक लगाई. विश्वराज जडेजा (45) ने हार्विक देसाई (40) के साथ पहले विकेट के लिए 38 गेंदों में 85 रन की साझेदारी की. इनके अलावा, समर गज्जर (49) ने सिद्धांत राणा (नाबाद 27) के साथ छठे विकेट के लिए 40 गेंदों में 77 रन जोड़े.
इसके जवाब में जम्मू-कश्मीर निर्धारित ओवरों में 171/9 के स्कोर से आगे नहीं बढ़ सकी. कवलप्रीत सिंह (46) ने अब्दुल समद (74) के साथ पांचवें विकेट के लिए 94 रन जोड़े, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके. विपक्षी खेमे से क्रेन्स फुलेत्रा ने 29 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट झटके. इनके अलावा, जयदेव उनादकट और प्रेरक मांकड़ ने 2-2 विकेट चटकाए.
मिजोरम बनाम कर्नाटक: Mumbai में खेले गए एलीट ‘ग्रुप-ए’ मुकाबले में कर्नाटक ने मिजोरम को 7 विकेट से मात दी. मिजोरम ने 8 विकेट खोकर 129 रन बनाए. चिन्मय सुथार (71) ने मनेंद्र सिंह (28) के साथ तीसरे विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी करते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में मदद की. विपक्षी खेमे से मनवंत कुमार ने सर्वाधिक 5 विकेट हासिल किए.
इसके जवाब में कर्नाटक ने 13.5 ओवरों में जीत हासिल कर ली. करुण नायर ने 35 गेंदों में 61 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि रोहित पाटिल ने 35 रन टीम के खाते में जोड़े. दोनों खिलाड़ियों ने दूसरे विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी की.
–
आरएसजी


