Skip to content
Wednesday, 18 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
विज्ञान/प्रौद्योगिकी,व्यापार

होर्मुज स्‍ट्रेट के पास तेल टैंकर ‘एमटी नेविग-8 मेसी’ पर हमला, तीन भारतीय नाविक सुरक्षित

होर्मुज स्‍ट्रेट के पास तेल टैंकर ‘एमटी नेविग 8 मेसी’ पर हमला, तीन भारतीय नाविक सुरक्षित

होर्मुज स्‍ट्रेट के पास तेल टैंकर ‘एमटी नेविग-8 मेसी’ पर हमला, तीन भारतीय नाविक सुरक्षित

New Delhi, 18 नवंबर . लाइबेरिया के झंडे वाले कच्चे तेल के टैंकर ‘एमटी नेविग-8 मेसी’ पर Wednesday को फारस की खाड़ी में होर्मुज स्‍ट्रेट के पास पहुंचते समय एक प्रोजेक्टाइल से हमला किया गया. जहाज पर सवार तीन भारतीय नाविकों समेत पूरा चालक दल सुरक्षित है. घटना के बाद भारतीय अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर रख रहे हैं.

केंद्रीय बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए बताया कि यह हमला 18 नवंबर को हुआ. उन्होंने बताया कि जहाज पर मौजूद तीनों भारतीय नागरिक और अन्य सभी चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं और सभी का पता है. किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है. हालांकि, एक भारतीय अधिकारी को प्राथमिक उपचार और चिकित्सकीय जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है.

सोनोवाल ने कहा, “18 नवंबर को लाइबेरिया-ध्वज वाले कच्चे तेल के टैंकर ‘एमटी नेविग-8 मेसी’, जिस पर तीन भारतीय नाविक सवार थे, पर फारस की खाड़ी में होर्मुज स्‍ट्रेट की ओर बढ़ते समय प्रोजेक्टाइल से हमला किया गया.”

उन्होंने बताया कि Government जहाज प्रबंधन कंपनी के साथ लगातार संपर्क में है और हालात पर करीबी नजर रख रही है, ताकि चालक दल के सभी सदस्यों की सुरक्षा और कुशलता सुनिश्चित की जा सके.

यह घटना होर्मुज स्‍ट्रेट की सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंताओं के बीच हुई है. यह स्‍ट्रेट दुनिया भर में ऊर्जा आपूर्ति और तेल परिवहन के लिए सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक माना जाता है. यह हमला उस घटना के सिर्फ दो दिन बाद हुआ है, जब 16 नवंबर को पनामा के झंडे वाले एलपीजी टैंकर ‘एमटी तारा गैस’ पर मिसाइल हमला हुआ था. उस जहाज पर 24 भारतीय नाविक सवार थे.

विदेश मंत्रालय (एमईए) के अनुसार, ‘एमटी तारा गैस’ पर मौजूद 24 भारतीयों में से 21 को सुरक्षित निकालकर ओमान के खासाब शहर पहुंचा दिया गया था. दो घायल भारतीय नागरिकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि एक भारतीय नाविक अब भी लापता है.

मंत्रालय ने बताया कि ओमान में भारतीय दूतावास स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर लापता नाविक की तलाश और बचाव अभियान पर लगातार नजर बनाए हुए है.

विदेश मंत्रालय ने बचाव अभियान में त्वरित सहायता के लिए ओमान Government का भी धन्यवाद किया.

सोनोवाल ने कहा, “हम स्थिति पर लगातार नजर रख रहे हैं और जहाज प्रबंधन कंपनी के साथ करीबी संपर्क में हैं, ताकि हमारे नाविकों की सुरक्षा, चिकित्सा देखभाल और उनकी भलाई सुनिश्चित की जा सके.”

–

एवाई/एबीएम

Share