नोएडा में दो दिन से लापता युवक का खंडहर में मिला लहूलुहान शव, हत्या की आशंका से मचा हड़कंप

नोएडा, 18 नवंबर . नोएडा के थाना फेज-2 क्षेत्र के सेक्टर-80 में ककराला गांव के पास Wednesday सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब पुस्ता किनारे एक खंडहरनुमा मकान में दो दिन से लापता 21 वर्षीय युवक का लहूलुहान शव मिला. युवक का शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा था. परिजनों ने उसकी एक आंख गायब होने और हाथ की कलाई की हड्डी टूटी होने की बात कहते हुए हत्या की आशंका जताई है.
परिजनों का आरोप है कि युवक की हत्या करने के बाद शव को सुनसान स्थान पर फेंका गया है. सूचना मिलने पर पहुंची Police ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले में परिजनों ने रिश्तेदारी के ही एक युवक पर संदेह जताते हुए लिखित शिकायत दी है. Police संदिग्ध से पूछताछ कर मामले की जांच में जुटी है.
Police के अनुसार, हसीन मूलरूप से हापुड़ जिले के बझेड़ा गांव का रहने वाला था. वह करीब एक सप्ताह पहले ही नौकरी की तलाश में नोएडा आया था और ककराला गांव में अपनी बहन के घर रह रहा था. Sunday को उसे सेक्टर-80 स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी मिल गई थी. इसके बाद वह सुबह ड्यूटी पर गया था. शाम को कंपनी से छुट्टी होने के बाद वह ककराला गांव स्थित अपनी बहन के घर पहुंचा, लेकिन उस समय उसकी बहन बाजार में खरीदारी करने गई हुई थी. घर पर ताला लगा होने के कारण हसीन ने पड़ोसी को बताया कि वह किसी अन्य रिश्तेदार के यहां जा रहा है.
इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला. हसीन के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने Sunday रात से ही उसकी तलाश शुरू कर दी थी. Monday को भी परिजन संभावित स्थानों और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश करते रहे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला. Tuesday को परिजन फेज-2 थाने पहुंचे और युवक की गुमशुदगी दर्ज कराई. इसके बाद Police की टीमें भी उसकी तलाश में जुट गईं. Wednesday सुबह करीब 10 बजे ककराला गांव के पास पुस्ता किनारे स्थित एक खंडहरनुमा मकान में राहगीरों ने युवक का शव पड़ा देखा. उन्होंने तत्काल Police को सूचना दी. मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान हसीन के रूप में की.
परिजनों के मुताबिक, हसीन के शरीर पर केवल जींस की पैंट थी, जबकि उसकी शर्ट गायब थी. इसके अलावा उसकी एक आंख भी नहीं थी और एक हाथ की कलाई की हड्डी टूटी हुई थी. शरीर पर अन्य कोई स्पष्ट चोट के निशान नहीं दिखाई दिए. शव की हालत देखकर परिजनों ने युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई और आरोप लगाया कि हत्या के बाद शव को खंडहर में फेंका गया है. परिजनों ने रिश्तेदारी के एक युवक पर हसीन की हत्या में शामिल होने का संदेह जताया है.
उनका कहना है कि हसीन अक्सर उक्त युवक के साथ रहता था. कुछ दिन पहले ही परिवार ने हसीन की शादी तय की थी. परिजनों के मुताबिक, रिश्तेदारी का वह युवक हसीन की शादी तय होने से खुश नहीं था. इसी वजह से परिवार को उस पर शक है. परिजनों ने Police को युवक के खिलाफ लिखित शिकायत दी है. Police ने संदिग्ध युवक से पूछताछ शुरू कर दी है. हालांकि, अभी तक हत्या के कारणों और घटना में किसी की संलिप्तता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
हसीन के रिश्ते के बहनोई शादाब अब्बासी ने बताया कि परिवार में माता-पिता के अलावा सात भाई और दो बहनें हैं. हसीन सात भाइयों में छठे नंबर पर था. उसके पांच बड़े भाई मेहनत-मजदूरी कर परिवार का सहयोग करते हैं, जबकि दो भाई सऊदी अरब में रहते हैं. उसका एक छोटा भाई अभी पढ़ाई कर रहा है. दोनों बहनों की शादी हो चुकी है. हसीन भी परिवार की आर्थिक मदद करने और रोजगार पाने के उद्देश्य से नोएडा आया था. यहां उसे नौकरी मिले अभी कुछ ही दिन हुए थे कि उसकी मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया.
Police का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. परिजनों की ओर से एक परिचित युवक पर संदेह जताते हुए शिकायत दी गई है. फिलहाल, Police पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. रिपोर्ट से युवक की मौत के कारण और शरीर पर मिले चोटों की प्रकृति स्पष्ट होने में मदद मिलेगी. Police सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.
–
पीकेटी/डीकेपी


