Skip to content
Wednesday, 18 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

गोरखपुर में भाजपा को ‘डबल जीरो’ कर देगी जनता, प्रमुखवादियों को धूल चटाएगा पीडीए: अखिलेश यादव

गोरखपुर में भाजपा को ‘डबल जीरो’ कर देगी जनता, प्रमुखवादियों को धूल चटाएगा पीडीए: अखिलेश यादव

Lucknow, 18 नवंबर . उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने Chief Minister योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर से चुनावी बिगुल फूंकते हुए भाजपा को चुनौती दी है. उन्होंने कहा कि गोरखपुर की जनता इस बार भाजपा को नौ बटे शून्य यानी ‘डबल जीरो’ कर देगी. पीडीए की एकजुटता प्रमुखवादियों को धूल चटाएगी. उन्होंने दावा किया कि गोरखपुर में उमड़ा जनसमर्थन प्रदेश में सत्ता परिवर्तन का संकेत है.

अखिलेश यादव Wednesday को पीडीए रथयात्रा के जरिए गोरखपुर एयरपोर्ट से नंदानगर और सुरूंग तिराहा होते हुए चौरीचौरा विधानसभा क्षेत्र के देवकही गांव पहुंचे, जहां उन्होंने महान क्रांतिकारी अमर शहीद बाबू बंधू सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया और स्वर्गीय विनय कुमार सिंह बिन्नू को श्रद्धांजलि अर्पित की. एयरपोर्ट से देवकही तक करीब 20 किलोमीटर की रथयात्रा के दौरान जगह-जगह कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उनका स्वागत किया. सपा की ओर से जारी बयान के मुताबिक, रथयात्रा में बड़ी संख्या में नौजवान, किसान, महिलाएं और व्यापारी शामिल हुए.

देवकही में जनसभा को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि गोरखपुर और चौरीचौरा की सड़कों पर उमड़ा जनसमर्थन विधानसभा चुनाव से पहले बदलाव की शुरुआत है. अगर आज चुनाव हो जाए तो काशी की तरह गोरखपुर में भी भाजपा डबल जीरो हो जाएगी. उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव केवल सीटें जीतने का मुकाबला नहीं, बल्कि प्रदेश और जनता के भविष्य, लोकतंत्र तथा वोट के अधिकार को बचाने की लड़ाई है.

सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि भाजपा वोटर लिस्ट में हेराफेरी करना चाहती है. उन्होंने कहा कि जो लोग वन नेशन, वन इलेक्शन की बात करते हैं, वे एक मतदाता सूची भी ठीक से तैयार नहीं कर पा रहे हैं. उन्होंने चौरीचौरा की ऐतिहासिक धरती से स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानियों को याद करते हुए कहा कि Samajwadi Party पीडीए समाज के शहीद नायकों को भी सम्मान दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है.

अखिलेश ने गोरखपुर की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर प्रदेश Government पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि एम्स और मेडिकल कॉलेज होने के बावजूद आम लोगों को बेहतर इलाज नहीं मिल रहा है. मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी से बच्चों की मौत का मामला उठाते हुए उन्होंने कहा कि Government ने अपनी गलती स्वीकार नहीं की और प्रभावित परिवारों की मदद भी नहीं की. उन्होंने वादा किया कि समाजवादी Government बनने पर मेडिकल कॉलेजों में सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी और गरीबों को बिना किसी कार्ड के मुफ्त इलाज मिलेगा.

उन्होंने महंगाई, किसानों की बदहाली और युवाओं के रोजगार का मुद्दा भी उठाया. अखिलेश ने आरोप लगाया कि गन्ना किसानों को उचित मूल्य नहीं मिल रहा है और पेट्रोल में ई-20 इथेनॉल मिलाने से आम जनता प्रभावित हो रही है. उन्होंने छात्रों को दिए जा रहे टैबलेट की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज के दौर में युवाओं को आधुनिक तकनीक और लैपटॉप की जरूरत है. सपा Government बनने पर नई चीनी मिलें लगाने का वादा करते हुए उन्होंने कहा कि इनमें इथेनॉल समेत अन्य उत्पाद भी तैयार किए जाएंगे.

अखिलेश ने कहा कि पीडीए की Government बनाकर सामाजिक न्याय स्थापित किया जाएगा. किसानों, नौजवानों और वंचित वर्गों को सम्मान तथा अवसर दिए जाएंगे. उन्होंने गोरखपुर में मेट्रो चलाने के पुराने वादे का जिक्र करते हुए तंज कसा कि Chief Minister ने मेट्रो का सपना दिखाया था, लेकिन हर बरसात में शहर में मेट्रो नहीं, नाव चलती है.

–

विकेटी/डीकेपी

Share