Skip to content
Thursday, 19 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

अखिलेश यादव घर-घर जाकर माफी मांगें, तब भी जनता सपा को माफ नहीं करेगी: पंकज चौधरी

अखिलेश यादव घर घर जाकर माफी मांगें, तब भी जनता सपा को माफ नहीं करेगी: पंकज चौधरी

अखिलेश यादव घर-घर जाकर माफी मांगें, तब भी जनता सपा को माफ नहीं करेगी: पंकज चौधरी

Lucknow, 18 नवंबर . उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और Samajwadi Party के बीच सियासी हमले तेज हो गए हैं. गोरखपुर में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के रोड शो को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने तीखा हमला बोला है.

पंकज चौधरी ने कहा कि अखिलेश यादव डोर-टू-डोर जाकर माफी भी मांग लें, तब भी प्रदेश की जनता Samajwadi Party के शासनकाल के कारनामों को माफ नहीं करेगी. रथयात्रा, रोड शो और नारों के जरिए सपा अपने पुराने शासन की हकीकत से जनता का ध्यान नहीं भटका सकती.

पंकज चौधरी ने Wednesday को जारी बयान में कहा कि अखिलेश यादव को Political दिखावे के बजाय अपने शासनकाल में हुई घटनाओं और जनता के साथ हुए अन्याय का जवाब देना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि सपा Government के दौरान अपराधियों और गुंडों के भय से माताओं-बहनों को अपने ही घरों में कैद रहने के लिए मजबूर होना पड़ा था. महिलाओं को भय के माहौल में अपने सपनों और आकांक्षाओं से समझौता करना पड़ा. प्रदेश की जनता उस दौर को भूली नहीं है.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गाजियाबाद से गोरखपुर तक कितनी भी Political शोबाजी कर ली जाए, नारे लगाए जाएं या वैनिटी वैन पर सवार होकर रोड शो किए जाएं, इससे सपा के प्रति जनता का नजरिया नहीं बदलने वाला. Political यात्राओं और आयोजनों से शासनकाल की जवाबदेही खत्म नहीं होती.

उन्होंने आरोप लगाया कि सपा की राजनीति परिवारवाद, जातिवाद, तुष्टिकरण और भ्रष्टाचार के इर्द-गिर्द घूमती रही है. अपराधियों को संरक्षण देने और विकास के नाम पर खोखले दावे करने की उसकी राजनीति को प्रदेश की जनता अच्छी तरह समझ चुकी है. जनता अब सपा के अहंकार और नाकामियों का हिसाब मांग रही है.

पंकज चौधरी ने कहा कि जनता को नारों, मंचों और Political आयोजनों से ज्यादा सुरक्षा, सम्मान और विकास के सवालों के जवाब चाहिए. अखिलेश यादव को समझना होगा कि केवल यात्राएं निकालने और रोड शो करने से पुराना रिकॉर्ड नहीं बदल जाता. प्रदेश की जनता सपा के अतीत और उसके Political आचरण के बीच अंतर को अच्छी तरह समझती है.

–

विकेटी/डीकेपी

Share