इगास पर्व पर सांसद अनिल बलूनी के आवास पहुंचे उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी, दीं शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 19 नवंबर . उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर धामी ने Thursday को New Delhi में पौड़ी गढ़वाल Lok Sabha क्षेत्र के सांसद अनिल बलूनी के आवास पर पहुंचकर उन्हें उत्तराखंड के लोकपर्व इगास (बूढ़ी दीपावली) की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.
इस अवसर पर Chief Minister ने उनके परिवारजनों को भी इगास पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की.
Chief Minister पुष्कर धामी ने कहा कि इगास उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारंपरिक विरासत और लोक आस्थाओं से जुड़ा एक महत्वपूर्ण पर्व है. यह पर्व हमारी सांस्कृतिक पहचान और पूर्वजों से प्राप्त परंपराओं को संजोने का संदेश देता है. इगास का पर्व उत्तराखंड के जनजीवन में विशेष स्थान रखता है और प्रदेश की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान को प्रदर्शित करता है.
Chief Minister ने कहा कि उत्तराखंड की लोकपरंपराएं केवल हमारी सांस्कृतिक धरोहर ही नहीं, बल्कि हमारी सामाजिक एकता, सामूहिकता और आपसी प्रेम का भी प्रतीक हैं. इगास जैसे लोकपर्व हमें अपनी जड़ों, अपनी मिट्टी और अपनी परंपराओं से जुड़े रहने की प्रेरणा देते हैं. इन पर्वों के माध्यम से नई पीढ़ी को भी अपनी लोकसंस्कृति और पारंपरिक विरासत से परिचित होने का अवसर मिलता है.
सीएम धामी ने कहा कि राज्य Government उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति, लोककला, लोकभाषाओं और पारंपरिक त्योहारों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रयासरत है. इगास जैसे लोकपर्वों को व्यापक स्तर पर प्रोत्साहित करने से हमारी सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान मिल रही है तथा देश-दुनिया में उत्तराखंड की विशिष्ट लोकपरंपराओं का प्रचार-प्रसार भी हो रहा है.
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज तथा डॉ. धन सिंह रावत भी उपस्थित रहे.
इस संबंध में सीएम धामी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा कि New Delhi में Lok Sabha सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के संवहन विभाग के राष्ट्रीय समन्वयक अनिल बलूनी के आवास पर पहुंचकर सभी परिवारजनों से आत्मीय भेंट की तथा उन्हें इगास बग्वाल के पावन पर्व की शुभकामनाएं दीं.
इगास बग्वाल हमारी सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक एकता और आपसी प्रेम-सौहार्द का प्रतीक है. यह पावन पर्व अपनी जड़ों से जुड़े रहने तथा हमारी लोकपरंपराओं को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने की प्रेरणा देता है.
–
एएसएच/डीकेपी


