Skip to content
Thursday, 19 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
INDIA

चक्रवाती तूफान ‘अकवन’ से बिहार में बदलेगा मौसम, भागलपुर-कटिहार में भारी बारिश का अलर्ट

चक्रवाती तूफान ‘अकवन’ से बिहार में बदलेगा मौसम, भागलपुर कटिहार में भारी बारिश का अलर्ट

चक्रवाती तूफान ‘अकवन’ से बिहार में बदलेगा मौसम, भागलपुर-कटिहार में भारी बारिश का अलर्ट

Patna, 19 नवंबर . बंगाल की खाड़ी में उठे गंभीर चक्रवाती तूफान ‘अकवन’ के प्रभाव से बिहार में अगले तीन दिनों तक मौसम में बदलाव की संभावना है. Patna स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने Thursday को 20 से 22 नवंबर के बीच राज्य के कई जिलों में बारिश का पूर्वानुमान जताया है.

मौसम विभाग ने 21 नवंबर को भागलपुर और कटिहार जिले में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इसके अलावा पूर्वी बिहार के कुछ हिस्सों में गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है.

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से Thursday को जारी बुलेटिन के अनुसार, पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित गंभीर चक्रवाती तूफान पिछले छह घंटों के दौरान करीब 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर की ओर बढ़ा.

Wednesday सुबह 5:30 बजे तूफान आंध्र प्रदेश के नरसापुर से लगभग 440 किलोमीटर पूर्व-दक्षिण पूर्व और Odisha के गोपालपुर से करीब 530 किलोमीटर दक्षिण में केंद्रित था.

मौसम विभाग के अनुसार, यह मौसमी सिस्टम सक्रिय पूर्वी हवाओं के साथ बिहार के मौसम को प्रभावित करेगा. इसके चलते 20 से 22 नवंबर के बीच राज्य के पूर्वी और मध्य हिस्सों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

21 नवंबर को पूर्वी बिहार में गरज-चमक और आकाशीय बिजली के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है. वहीं, भागलपुर और कटिहार में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है. आंधी और बिजली चमकने के दौरान खुले मैदानों, ऊंचे पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की गई है.

किसानों को भी अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए एहतियाती कदम उठाने की सलाह दी गई है. कटी हुई फसल और कटाई के लिए तैयार उपज को सुरक्षित एवं सूखे स्थानों पर रखने को कहा गया है. खुले खेतों में रखी कृषि उपज को बारिश से बचाने के लिए तिरपाल से ढकने की सलाह दी गई है.

इसके अलावा किसानों को सब्जियों और अन्य फसलों में अनावश्यक सिंचाई से बचने तथा खेतों में जल निकासी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है.

अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि तेज हवाओं, आकाशीय बिजली और भारी बारिश से पेड़-पौधों, खड़ी फसलों और कमजोर ढांचों को नुकसान पहुंच सकता है. निचले इलाकों में जलभराव होने के साथ कुछ सड़कों पर पानी जमा होने की भी आशंका है.

मौसम विभाग ने लोगों से गरज-चमक के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने और मौसम संबंधी ताजा एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है.

–

डीएससी

Share