Skip to content
Thursday, 19 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

सीएम विजय, राज्यपाल और विभिन्न दलों के नेताओं ने कोलाथुर विधायक वीएस बाबू के निधन पर जताया शोक

सीएम विजय, Governor और विभिन्न दलों के नेताओं ने कोलाथुर विधायक वीएस बाबू के निधन पर जताया शोक

चेन्नई, 19 नवंबर . तमिलनाडु के Chief Minister सी. जोसेफ विजय, Governor राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर और विभिन्न Political दलों के नेताओं ने Thursday को तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के विधायक वीएस बाबू के निधन पर शोक व्यक्त किया. बाबू चेन्नई की कोलाथुर विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते थे.

स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण बाबू पिछले करीब 70 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनका इलाज चल रहा था. Thursday को उनके निधन की खबर के बाद तमिलनाडु के Political गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई.

बाबू 2026 के विधानसभा चुनाव में डीएमके अध्यक्ष और पूर्व Chief Minister एमके स्टालिन को 8,795 वोटों के अंतर से हराकर चर्चा में आए थे. इस जीत के बाद वह टीवीके के प्रमुख चेहरों में शामिल हो गए थे.

Chief Minister विजय ने अपनी पार्टी के विधायक के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया. उन्होंने बाबू को एक समर्पित जनप्रतिनिधि बताया, जिन्होंने जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता से लोगों का स्नेह, विश्वास और भरोसा हासिल किया था.

विजय ने उनके निधन को अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि बाबू ने सार्वजनिक जीवन में अपनी सक्रिय भागीदारी और क्षेत्र के लोगों के प्रति समर्पण से अलग पहचान बनाई थी.

Chief Minister ने बाबू के परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और मित्रों के साथ-साथ टीवीके के पदाधिकारियों, पार्टी कार्यकर्ताओं और कोलाथुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की.

Governor आर्लेकर ने अपने शोक संदेश में बाबू के निधन पर गहरा दुख जताया और सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान को याद किया. उन्होंने शोक संतप्त परिवार, मित्रों और समर्थकों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की.

Governor ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार को इस कठिन समय से उबरने की शक्ति और साहस मिलने की कामना की.

तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन ने भी विधायक के निधन पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने शोक संतप्त परिवार और उनके Political सहयोगियों के प्रति एकजुटता जताई. नागेंद्रन ने बाबू के निधन को उनके परिवार, रिश्तेदारों और पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए अपूरणीय क्षति बताया तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.

‘वी द लीडर्स’ के संस्थापक और तमिलनाडु भाजपा के पूर्व अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने भी बाबू के निधन पर स्तब्धता जताई. उन्होंने विधायक के परिवार, रिश्तेदारों और टीवीके कार्यकर्ताओं के प्रति संवेदना व्यक्त की. विभिन्न Political दलों के नेताओं की ओर से आई शोक संवेदनाएं बाबू को उनके Political जीवन में मिली पहचान और सम्मान को दर्शाती हैं.

उनके निधन से Political रूप से महत्वपूर्ण कोलाथुर विधानसभा क्षेत्र में एक सीट रिक्त हो गई है. हालिया विधानसभा चुनाव में एमके स्टालिन की टीवीके उम्मीदवार के हाथों हार के बाद यह सीट पूरे राज्य में चर्चा का केंद्र बनी थी.

–

डीएससी

Share