धनुष ने ‘ओम’ के सुबह 6 बजे के शो की अनुमति देने पर तमिलनाडु के सीएम विजय का जताया आभार

चेन्नई, 18 नवंबर . Actor और निर्देशक धनुष अपनी आगामी फिल्म ‘ओम’ की रिलीज की तैयारियों में जुटे हैं. फिल्म 20 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. इस बीच Actor ने तमिलनाडु के Chief Minister सी. जोसेफ विजय का फिल्म के सुबह 6 बजे के शो की अनुमति देने के लिए आभार जताया है.
धनुष ने अपने एक्स अकाउंट पर साझा किए गए एक बयान में प्रशंसकों से फिल्म को लेकर जिम्मेदारी बरतने की अपील भी की. उन्होंने कहा कि किसी भी फिल्म की सफलता के पीछे विभिन्न विभागों के कई लोगों की मेहनत और समर्पण होता है.
Actor ने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सभी लोगों को सबसे बड़ा समर्थन सिनेमाघरों में फिल्म देखकर दिया जा सकता है. ऐसा करने से दर्शक फिल्म उद्योग के विकास में भी योगदान देते हैं.
धनुष ने तमिलनाडु Government और Chief Minister विजय का विशेष रूप से धन्यवाद किया. उन्होंने अपने बयान में कहा, “20 नवंबर को रिलीज हो रही फिल्म ‘ओम’ के सुबह 6 बजे के शो की अनुमति देने के लिए तमिलनाडु Government और तमिलनाडु के माननीय Chief Minister श्री विजय का दिल से आभार.”
उन्होंने सुबह 6 बजे का शो देखने जाने वाले प्रशंसकों से सुरक्षित और जिम्मेदारी के साथ फिल्म देखने का अनुरोध किया. साथ ही कहा कि दर्शक फिल्म का आनंद इस तरह लें कि दूसरों को किसी तरह की असुविधा न हो. Actor ने कहा, “फिल्म का आनंद लेना ही असली जश्न है.”
राजकुमार पेरियासामी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने यू/ए सर्टिफिकेट के साथ रिलीज की मंजूरी दे दी है. फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद से ही दर्शकों और प्रशंसकों के बीच इसे लेकर काफी उत्साह है. ट्रेलर से पता चलता है कि फिल्म में धनुष तमिलनाडु Police की संगठित अपराधों से निपटने के लिए बनाई गई विशेष खुफिया इकाई के सदस्य की भूमिका निभा रहे हैं. फिल्म में ममूटी खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे.
फिल्म की कहानी दो मंदिरों वाले शहरों के बीच घटित होती है. इसमें प्रकृति के खिलाफ हो रहे अपराध और रेड सैंडर्स यानी लाल चंदन की तस्करी के नेटवर्क को दिखाया गया है. इस नेटवर्क का पता लगाने और उसे खत्म करने के लिए आंध्र प्रदेश Police एक विशेष कार्यबल (एसटीएफ) गठित करती है. इसका नेतृत्व आईपीएस अधिकारी नित्या रेड्डी करती हैं, जिसका किरदार साई पल्लवी निभा रही हैं. वह तस्करी नेटवर्क में घुसपैठ करने के लिए ‘ओएम’ यानी ‘ऑपरेशन मोल’ नाम से अभियान चलाती हैं.
वहीं, तमिलनाडु Police की ओर से संगठित अपराधों से निपटने के लिए ओसीआईयू (ऑर्गनाइज्ड क्राइम इंटेलिजेंस यूनिट) नाम की विशेष इकाई बनाई गई है. धनुष इसी इकाई के सदस्य हैं. फिल्म में उन्हें डी 402 के नाम से जाना जाता है. उनका एक परिवार भी है, जिसमें पत्नी और बच्चा शामिल हैं, लेकिन बाहरी दुनिया को उनके परिवार के बारे में कोई जानकारी नहीं है.
फिल्म में ममूटी रेड हिल्स कार्तिकेयन नाम के किरदार में दिखाई देंगे, जो संगठित अपराध के इस नेटवर्क का सरगना है. वहीं, साई पल्लवी आईपीएस अधिकारी नित्या रेड्डी और श्रीलीला धनुष की पत्नी रोजा की भूमिका निभा रही हैं. फिल्म में Bollywood Actor नसीरुद्दीन शाह भी अहम भूमिका में हैं. फिल्म के शीर्षक के साथ ‘चैप्टर 1’ की टैगलाइन दी गई है, जिससे इसके सीक्वल की संभावना भी जताई जा रही है.
फिल्म में संगीत साई अभ्यंकर ने दिया है. सिनेमैटोग्राफी की जिम्मेदारी एझिल अरासु ने संभाली है, जबकि एडिटिंग कलाईवानन आर और कॉस्ट्यूम डिजाइन काव्या श्रीराम ने किया है.
–
डीएससी


