Skip to content
Wednesday, 18 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय

शी चिनफिंग ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति से मुलाकात की

शी चिनफिंग ने दक्षिण कोरिया के President से मुलाकात की

बीजिंग, 18 नवंबर . चीनी President शी चिनफिंग ने शनचन में दक्षिण कोरिया के President ली जे-म्युंग से मुलाकात की. ली, एपेक नेताओं की अनौपचारिक बैठक में भाग लेने के लिए चीन में हैं.

शी चिनफिंग ने कहा कि चीन और दक्षिण कोरिया मित्र, पड़ोसी और रणनीतिक साझेदार हैं. यद्यपि दोनों देशों की राष्ट्रीय परिस्थितियां भिन्न हैं, फिर भी दोनों का साझा लक्ष्य अपने लोगों के कल्याण में सुधार करना है. अगले वर्ष चीन और दक्षिण कोरिया के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 35वीं वर्षगांठ है. दोनों पक्षों को इस अवसर का लाभ उठाकर अपने अनुभवों का सारांश प्रस्तुत करना चाहिए, भविष्य की योजना बनानी चाहिए और दोनों देशों के लोगों के हित में चीन-दक्षिण कोरिया संबंधों के स्थिर विकास को बढ़ावा देना चाहिए. दोनों पक्षों को रणनीतिक स्वायत्तता का पालन करना चाहिए, द्विपक्षीय संबंधों की Political नींव की रक्षा करनी चाहिए और चीन-दक्षिण कोरिया संबंधों को सुदृढ़ और विकसित करना चाहिए. दोनों देशों के Political दल, Governmentें और विधायी निकाय शासन में अनुभवों का आदान-प्रदान मजबूत कर सकते हैं, आपसी समझ बढ़ा सकते हैं और साझा विकास को बढ़ावा दे सकते हैं.

शी चिनफिंग ने इस बात पर जोर दिया कि वर्तमान अंतरराष्ट्रीय स्थिति जटिल और अस्थिर है और चीन और दक्षिण कोरिया दोनों ही बहुपक्षवाद और मुक्त व्यापार के लाभार्थी हैं. दोनों पक्षों को बहुपक्षीय सहयोग को और मजबूत करना चाहिए, वास्तविक बहुपक्षवाद का संयुक्त रूप से अभ्यास करना चाहिए, एशिया-प्रशांत समुदाय और एशिया-प्रशांत मुक्त व्यापार क्षेत्र के निर्माण को आगे बढ़ाना चाहिए, क्षेत्रीय शांति और विकास में अधिक योगदान देना चाहिए, वैश्विक औद्योगिक और आपूर्ति श्रृंखलाओं की स्थिरता और सुचारू प्रवाह को बनाए रखना चाहिए और अधिक न्यायपूर्ण और समान वैश्विक शासन प्रणाली के निर्माण को बढ़ावा देना चाहिए.

ली जे-म्युंग ने कहा कि President शी चिनफिंग और उनके रणनीतिक मार्गदर्शन में, दक्षिण कोरिया-चीन संबंधों की व्यापक पुनर्स्थापना की गति लगातार मजबूत हुई है, द्विपक्षीय आर्थिक और व्यापारिक सहयोग में तेजी से वृद्धि हुई है, लोगों के बीच आदान-प्रदान घनिष्ठ हुआ है और आपसी समझ में निरंतर सुधार हुआ है, जिससे दोनों देशों के लोगों को ठोस लाभ प्राप्त हुए हैं. दक्षिण कोरिया की एक-चीन नीति के प्रति प्रतिबद्धता में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है और न ही होगा. दक्षिण कोरिया अगले वर्ष दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 35वीं वर्षगांठ को चीन के साथ उच्च स्तरीय आदान-प्रदान को मजबूत करने, व्यापार, निवेश और आपूर्ति श्रृंखलाओं में सहयोग बढ़ाने, लोगों के बीच आदान-प्रदान को बढ़ावा देने और अधिक परिपक्व दक्षिण कोरिया-चीन रणनीतिक साझेदारी के निर्माण को बढ़ावा देने के अवसर के रूप में उपयोग करने के लिए तैयार है.

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–

एबीएम/

Share