ग्रीस में परिवार संग छुट्टियां मना रहे रजनीकांत, सौंदर्या ने शेयर की खास तस्वीरें

चेन्नई, 17 नवंबर . Actor रजनीकांत की छोटी बेटी और प्रोड्यूसर सौंदर्या रजनीकांत ने Tuesday को ग्रीस में अपने परिवार के साथ समय बिताते हुए सुपरस्टार रजनीकांत की कुछ तस्वीरें शेयर कीं. उन्होंने लिखा, “एथेंस में हमने कितनी शानदार यादें बनाई हैं.”
अपने इंस्टाग्राम पेज पर पूरे परिवार की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए, जिनमें सुपरस्टार रजनीकांत को ग्रीस के एथेंस में टहलते हुए देखा जा सकता है, प्रोड्यूसर ने लिखा, “एथेंस में हमने कितनी शानदार यादें बनाई हैं. इस खूबसूरत पारिवारिक ट्रिप के हर पल का भरपूर आनंद ले रहे हैं.”
बता दें कि रजनीकांत और उनका पूरा परिवार ग्रीस गया था, जहां वे अपने रिश्तेदार और India के जाने-माने म्यूजिक डायरेक्टर अनिरुद्ध रविचंदर की शादी में शामिल हुए.
अनिरुद्ध रविचंदर ने काव्या मारन से शादी की. काव्या मारन, सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन की बेटी हैं और आईपीएल फ्रेंचाइजी ‘सनराइजर्स हैदराबाद’ की मालकिन हैं. यह शादी इस साल 11 नवंबर को एक भव्य समारोह में संपन्न हुई.
ग्रीस में दो दिनों तक चली इस शादी में कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं, जो सभी के आकर्षण का केंद्र बनी रही. इस शादी में तमिल फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत, तमिलनाडु के पूर्व Chief Minister एमके स्टालिन और Union Minister दयानिधि मारन भी मौजूद रहे.
कलानिधि मारन के प्रोडक्शन हाउस, ‘सन पिक्चर्स’ ने हाल ही में अपने social media पर इस शानदार शादी के कुछ खास पल शेयर किए. प्रोडक्शन हाउस ने जोड़े को बधाई देते हुए लिखा, “काव्या और अनिरुद्ध को उनकी शादी के लिए बहुत-बहुत बधाई! काव्याएंडअनिरुद्ध”.
संगीत निर्देशक की शादी की खबर की आधिकारिक पुष्टि सबसे पहले तेलंगाना के Chief Minister कार्यालय ने की. उन्होंने अपने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन और उनकी पत्नी कावेरी मारन ने जुबली हिल्स स्थित आवास पर तेलंगाना के Chief Minister ए. रेवंत रेड्डी से मुलाकात की.
उन्होंने Chief Minister को अपनी बेटी काव्या मारन की शादी के रिसेप्शन में शामिल होने का निमंत्रण दिया, जो 21 नवंबर को चेन्नई में आयोजित होने वाला है.
तेलंगाना के Chief Minister कार्यालय की पोस्ट में लिखा था, “सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन और उनकी पत्नी कावेरी मारन ने जुबली हिल्स स्थित आवास पर Chief Minister ए. रेवंत रेड्डी से मुलाकात की और उन्हें अपनी बेटी काव्या मारन के शादी के रिसेप्शन में आमंत्रित किया.”
इसमें आगे कहा गया, “काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर की शादी का रिसेप्शन 21 नवंबर को चेन्नई में आयोजित होगा.
–
एएसएच/डीकेपी


