Skip to content
Tuesday, 17 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,कानून,राष्ट्रीय

पंजाब की फिरोजपुर जेल से फरार 21 किलो हेरोइन तस्करी का आरोपी जम्मू-कश्मीर के रियासी में गिरफ्तार

पंजाब की फिरोजपुर जेल से फरार 21 किलो हेरोइन तस्करी का आरोपी जम्मू कश्मीर के रियासी में गिरफ्तार

पंजाब की फिरोजपुर जेल से फरार 21 किलो हेरोइन तस्करी का आरोपी जम्मू-कश्मीर के रियासी में गिरफ्तार

जम्मू, 17 नवंबर . जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले की Police ने Tuesday को नशीले पदार्थों के एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जो पड़ोसी राज्य पंजाब की एक जेल से भागा हुआ है.

Tuesday को जारी एक बयान में कहा गया कि रियासी जिले की Police ने एक वांछित तस्कर को गिरफ्तार किया है, जो पंजाब के फिरोजपुर जिला जेल से फरार हो गया था. आरोपी की पहचान पंजाब के फिरोजपुर जिले की ‘बस्ती रवा बाली’ के रहने वाले रमनदीप सिंह (पिता प्रेम सिंह) के रूप में हुई है.

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी फिरोजपुर जिला जेल में बंद था. उसके खिलाफ अमृतसर जोनल यूनिट के एनसीबी Police स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 8/21/22/29/61/85 के तहत First Information Report नंबर 26/2026 दर्ज की गई थी, जिसमें उससे 21 किलो हेरोइन बरामद हुई थी.

जेल से भागने के बाद उसके खिलाफ पंजाब के फिरोजपुर सिटी Police स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 261 और 262 के तहत एक और मामला (First Information Report नंबर 386/2026) दर्ज किया गया.

बयान के मुताबिक, खुफिया जानकारी और लगातार प्रयासों के आधार पर, कटरा Police स्टेशन की एक टीम ने इस फरार आरोपी को ढूंढ निकाला और गिरफ्तार कर लिया. जेल से भागने के मामले में पंजाब Police को उसकी तलाश थी.

जम्मू-कश्मीर में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ ‘जीरो-टॉलरेंस’ की सख्त नीति अपनाई जाती है. इसके तहत एनडीपीएस एक्ट (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट) और नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी रोकने वाले कानून के तहत आपराधिक मुकदमा चलाने, एहतियातन हिरासत में लेने और आर्थिक कार्रवाई करने जैसे कदम उठाए जाते हैं.

Police एनडीपीएस एक्ट के तहत First Information Report दर्ज करती है, जबकि बार-बार अपराध करने वालों या तस्करी के सरगनाओं को नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी रोकने वाले कानून के तहत हिरासत में लिया जाता है. कुपवाड़ा, बारामूला, अनंतनाग और अवंतीपोरा जैसे जिलों में हाल ही में चलाए गए अभियानों के दौरान गिरफ्तारियां हुई हैं और नशीले पदार्थ जब्त किए गए हैं.

‘नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट’ की धारा 68-एफ के तहत, तस्करी के नेटवर्क को तोड़ने के लिए अधिकारी ड्रग तस्करी से जुड़ी संपत्ति, जैसे कि रियल एस्टेट, जमीन और अन्य संपत्तियों को फ्रीज या जब्त कर लेते हैं. प्रशासनिक कदमों में शामिल लोगों के ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करना और उनके पासपोर्ट रद्द करने की सिफारिश करना शामिल है.

–

एएसएच/डीकेपी

Share