Skip to content
Tuesday, 17 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राजनीति,राष्ट्रीय

‘राम कथा को जितना रोकोगो, उतनी ही आगे बढ़ेगी’, अखिलेश यादव पर भड़के अभय सिंह

‘राम कथा को जितना रोकोगो, उतनी ही आगे बढ़ेगी’, अखिलेश यादव पर भड़के अभय सिंह

प्रतापगढ़, 17 नवंबर . गोसाईंगंज के विधायक अभय सिंह ने प्रतापगढ़ में आयोजित राम कथा में शामिल होने पहुंचे 500 Pakistanी हिंदू श्रद्धालुओं का स्वागत किया. उन्होंने इन श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था और सनातन धर्म के प्रति निष्ठा की सराहना करते हुए कहा कि कठिनाइयों और परेशानियों के बावजूद उनका हिंदू बने रहना प्रेरणादायक है. इस दौरान उन्होंने राम कथा का विरोध करने को लेकर Samajwadi Party और अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा. अभय सिंह ने कहा कि राम कथा रोकने की मांग करना गलत है और ऐसी कोशिशों से कथा का आयोजन रुकने के बजाय और आगे बढ़ेगा.

राम कथा के आयोजन को लेकर अभय सिंह ने कहा कि यहां बहुत शानदार कथा हो रही है, जिसमें देश के अलग-अलग हिस्सों के साथ विदेशों से भी लोग पहुंचे हैं. उन्होंने बताया कि इस आयोजन का विशेष आकर्षण Pakistan से आए 500 हिंदू श्रद्धालु हैं. विधायक ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि वे इन श्रद्धालुओं को सलाम करते हैं और उनके चरणों में नमन करते हैं. उन्होंने दावा किया कि Pakistan में इन हिंदुओं को काफी परेशानियों और कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. इसके बावजूद वे अपनी धार्मिक पहचान बनाए हुए हैं. अभय सिंह ने कहा कि यदि वे कलमा पढ़ लें तो उनकी तमाम समस्याएं खत्म हो सकती हैं, लेकिन इतना कष्ट सहने के बाद भी वे हिंदू बने हुए हैं और सनातन धर्म की अलख जगा रहे हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे श्रद्धालुओं का सम्मान किया जाना चाहिए.

विधायक ने बताया कि राम कथा सुनने के लिए देश और विदेश से बड़ी संख्या में लोग आए हैं. कोई रूस से पहुंचा है तो कोई दूसरे देशों से. इस तरह आयोजन में अलग-अलग स्थानों से आए श्रद्धालुओं की भागीदारी देखने को मिल रही है.

कथा शुरू होने से पहले Samajwadi Party और अखिलेश यादव की ओर से इसे रोकने की मांग किए जाने तथा कथा के जरिए Political लाभ लेने के आरोपों पर अभय सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि राम कथा का विरोध करने वाली प्रवृत्ति गलत है. उन्होंने विरोध करने वालों के लिए राक्षस और दानव जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि राम कथा रोकने की बात करना असहनीय है. सिंह ने कहा कि इस तरह की मांग को न तो वे स्वीकार कर सकते हैं और न ही सनातन धर्म को मानने वाला कोई व्यक्ति इसे सहन करेगा. देश का बच्चा-बच्चा राम कथा रोकने की कोशिश का विरोध करेगा. उन्होंने कहा कि राम कथा को रोकने की जितनी बात होगी, कथा उतनी ही आगे बढ़ती जाएगी.

आयोजन के माहौल के बारे में पूछे जाने पर विधायक अभय सिंह ने इसे पूरी तरह धार्मिक और सांस्कृतिक बताया. उन्होंने कहा कि यहां धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने के लिए जिस तरह से काम किया जा रहा है, वह सराहनीय है. उन्होंने बाबा बागेश्वर, आयोजन में पहुंचे सभी अतिथियों और सनातन धर्म को मानने वाले लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया. साथ ही, उन्होंने राजा भैया का विशेष धन्यवाद किया. अभय सिंह ने कहा कि इस आयोजन में देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं की मौजूदगी इसे विशेष बना रही है.

–

पीएसके

Share