Skip to content
Thursday, 19 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
राष्ट्रीय

भारतीय युद्धपोतों पर तैनात बराक पॉइंट डिफेंस मिसाइल सिस्टम होगा अपग्रेड

भारतीय युद्धपोतों पर तैनात बराक पॉइंट डिफेंस मिसाइल सिस्टम होगा अपग्रेड

New Delhi, 18 नवंबर . भारतीय नौसेना के युद्धपोतों की हवाई हमलों से सुरक्षा और अधिक मजबूत होगी. इसके लिए रक्षा मंत्रालय ने इजरायल की कंपनी इजरायल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज (आईएआई) के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता किया है. इस समझौते के तहत नौसेना के जहाजों पर तैनात बराक पॉइंट डिफेंस मिसाइल सिस्टम को उन्नत बनाया जाएगा. इसके लिए इजरायल एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज के साथ 1,976.40 करोड़ रुपए का अनुबंध हुआ है.

रक्षा मंत्रालय ने इस समझौते की जानकारी देते हुए बताया कि इस बराक पॉइंट डिफेंस मिसाइल सिस्टम के पुराने हो चुके उपकरणों और तकनीक को भी बदला जाएगा. ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि यह सिस्टम लंबे समय तक व प्रभावी ढंग से काम कर सके. रक्षा मंत्रालय ने 18 नवंबर को New Delhi में यह अनुबंध किया. इस दौरान रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह मौजूद रहे.

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक यह समझौता अन्य पूंजीगत खरीद प्रक्रिया के तहत किया गया है. इस परियोजना के तहत बराक मिसाइल प्रणाली के हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों को बड़े स्तर पर उन्नत बनाया जाएगा. इससे इस प्रणाली की क्षमता और मारक दूरी में सुधार होगा. साथ ही भारतीय नौसेना के युद्धपोतों को हवाई खतरों से बचाने की क्षमता भी पहले से अधिक मजबूत होगी. बराक पॉइंट डिफेंस मिसाइल सिस्टम नौसेना के जहाजों की सुरक्षा के लिए इस्तेमाल किया जाता है.

यह दुश्मन के हवाई हमलों से युद्धपोतों की रक्षा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. इस उन्नयन के बाद नौसेना के जहाजों की वायु रक्षा क्षमता को और मजबूती मिलेगी.

बता दें कि भारतीय नौसेना लगातार अपने बेड़े को आधुनिक बनाने की दिशा में काम कर रही है. रक्षा मंत्रालय पहले ही भारतीय नौसेना के लिए कई आधुनिक उपकरणों की खरीद की आवश्यकता को मंजूरी दे चुका है. नौसेना के लिए कॉम्पैक्ट ऑटोनोमस सरफेस क्राफ्ट, ब्रह्मोस फायर कंट्रोल सिस्टम एवं लॉन्चर्स, बराक -1 प्वाइंट डिफेंस मिसाइल सिस्टम का अपग्रेडेशन को स्वीकृत किया गया था.

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक इनमें से कॉम्पैक्ट ऑटोनोमस सरफेस क्राफ्ट -पनडुब्बी रोधी अभियानों में खतरे की पहचान, वर्गीकरण एवं निष्क्रिय करने की क्षमता प्रदान करेगा. बीते महीने ही रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायुसेना और नौसेना की ताकत बढ़ाने के लिए 4,106 करोड़ रुपए के दो बड़े समझौते किए थे. इसके तहत वायुसेना को स्वदेशी संचार उपग्रह जीसैट-7सी की क्षमता मिलेगी. वहीं, नौसेना को दुश्मन की पनडुब्बियों को निशाना बनाने वाले वरुणास्त्र टॉरपीडो मिलेंगे.

वायुसेना के लिए 2,563 करोड़ रुपए की लागत का यह समझौता Thursday को Bengaluru स्थित न्यू स्पेस इंडिया लिमिटेड के साथ हुआ है.

–

जीसीबी/डीकेपी

Share