महाराष्ट्र : सूखे से प्रभावित किसानों के लिए एनसीपी विधायकों ने दिया एक महीने का वेतन, सीएम को सौंपा चेक

Mumbai , 17 नवंबर . Maharashtra विधानसभा और विधान परिषद के एनसीपी विधायकों ने Tuesday को राज्य में सूखे से प्रभावित किसानों की मदद के लिए अपना एक महीने का वेतन Chief Minister राहत कोष में दान करने का फैसला किया.
मंत्रालय में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान एनसीपी विधायकों ने Chief Minister देवेंद्र फडणवीस को चेक सौंपे. एनसीपी विधायकों ने कहा कि संकट के समय किसानों के साथ मजबूती से खड़े रहना और उन्हें जरूरी मदद दिलाना पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार द्वारा दी गई एक अहम सीख है.
एनसीपी विधायकों ने कहा कि अजित पवार की विरासत और विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए किसानों की मुश्किलों में उनका साथ देना और उनकी समस्याओं को सुलझाने में योगदान देना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि पार्टी किसान समुदाय के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है.
इस मौके पर एनसीपी की अध्यक्ष और उपChief Minister सुनेत्रा अजित पवार, पार्टी के वरिष्ठ नेता और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल, चिकित्सा शिक्षा मंत्री हसन मुश्रीफ, सहकारिता मंत्री बाबासाहेब पाटिल, खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंत्री नरहरी जिरवाल, कृषि मंत्री दत्तात्रेय भरणे और महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे मौजूद रहे.
वहीं, ‘संजीवनी यूनिवर्सिटी और संजीवनी ग्रुप, कोपरगांव’ का प्रतिनिधित्व करते हुए विधायक विवेक कोल्हे ने Mumbai में Chief Minister देवेंद्र फडणवीस को 51,51,000 का चेक सौंपा. यह राशि सूखे से प्रभावित किसानों की मदद के लिए ‘Chief Minister राहत कोष’ में योगदान के तौर पर दी गई. इस अवसर पर Chief Minister फडणवीस ने एनसीपी नेतृत्व और विधायकों का आभार व्यक्त किया. बता दें कि कम बारिश के कारण राज्य Government ने 304 तालुकों में सूखा घोषित किया है.
–आईएएनए
ओपी/पीएम


