मुंबई बुक फेस्टिवल पहुंचे गौतम अदाणी, छात्रों की भागीदारी को बताया अनूठी पहल

Mumbai , 25 नवंबर . अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी ने Wednesday को Mumbai बुक फेस्टिवल 2026 का दौरा किया और इस आयोजन की सराहना की. खास तौर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की भागीदारी को उन्होंने पढ़ने की आदत विकसित करने और लोगों के बीच ज्ञान को बढ़ावा देने की दिशा में एक अनूठी पहल बताया.
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गौतम अदाणी ने कहा कि विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखकर उन्हें सुखद आश्चर्य हुआ. उन्होंने आयोजकों की तारीफ करते हुए कहा कि इस तरह का आयोजन किताबों और पाठकों को एक मंच पर लाने का काम करता है.
गौतम अदाणी ने कहा, “आज मुझे Mumbai बुक फेस्टिवल 2026 में आने का अवसर मिला. यहां आने से पहले मुझे पता नहीं था कि इतनी बड़ी संख्या में विद्यार्थी इसमें हिस्सा ले रहे हैं. यह एक बहुत ही अनूठी पहल है और मैं इसकी सराहना करता हूं.”
उन्होंने आगे कहा, “मैं प्रार्थना करता हूं कि बच्चे और देश के सभी नागरिक इन पुस्तकों का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और इनसे जितना संभव हो सके ज्ञान और सीख हासिल करें.”
Mumbai बुक फेस्टिवल 2026 की शुरुआत Tuesday , 24 नवंबर को हुई. यह आयोजन 29 नवंबर तक Mumbai विश्वविद्यालय के कलिना कैंपस में चलेगा. उत्सव में प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक लोग हिस्सा ले सकते हैं.
इस आयोजन का संयुक्त रूप से नेशनल बुक ट्रस्ट (भारत), Maharashtra Government और Mumbai विश्वविद्यालय की ओर से आयोजन किया जा रहा है.
फेस्टिवल में 600 से अधिक पुस्तक स्टॉल लगाए गए हैं, जहां कई विधाओं और भाषाओं की किताबें उपलब्ध हैं. इन स्टॉलों के जरिए विद्यार्थियों, बच्चों, शिक्षाविदों और सामान्य पाठकों सहित अलग-अलग रुचि रखने वाले लोगों को पुस्तकों की व्यापक श्रृंखला उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है.
छह दिवसीय इस आयोजन में पुस्तक स्टॉल के अलावा 100 से अधिक सत्र भी आयोजित किए जा रहे हैं. इनमें पैनल चर्चा, निर्धारित ऑथर्स कॉर्नर में लेखकों से संवाद और पुस्तक विमोचन कार्यक्रम शामिल हैं. इन गतिविधियों के जरिए पाठकों को लेखकों से सीधे बातचीत करने, विचारों का आदान-प्रदान करने और विभिन्न विषयों व साहित्यिक कृतियों के बारे में जानने का अवसर मिल रहा है.
–
डीएससी


