दार्जिलिंग की चाय को वैश्विक पहचान दिलाने पर फोकस, जमीनी स्तर पर चाय उत्पादकों को सशक्त बनाएगी सरकार: पीयूष गोयल

New Delhi, 23 नवंबर . केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने Monday को दार्जिलिंग के चाय बागानों और विश्व प्रसिद्ध मकइबाड़ी चाय बागान के दौरे के दौरान भारतीय चाय उद्योग की समृद्ध विरासत और वैश्विक संभावनाओं को रेखांकित किया. उन्होंने कहा कि चाय तोड़ना केवल एक काम नहीं बल्कि एक कला है और India की प्रतिष्ठित चाय की खुशबू और स्वाद को दुनिया तक पहुंचाने में लाखों चाय श्रमिकों और उत्पादकों का महत्वपूर्ण योगदान है.
social media प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किए गए एक पोस्ट में गोयल ने दार्जिलिंग के चाय बागानों की तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि “दो पत्तियां और एक कली” चुनने की प्रक्रिया ही उच्च गुणवत्ता वाली चाय की पहचान है. उन्होंने चाय बागानों में कार्यरत श्रमिकों की मेहनत और कौशल की सराहना करते हुए कहा कि उनकी बदौलत India की प्रसिद्ध चाय दुनिया भर में अपनी अलग पहचान बनाए हुए है.
एक अन्य पोस्ट में पीयूष गोयल ने मकाईबाड़ी टी एस्टेट को दुनिया के सबसे पुराने चाय बागानों में से एक बताते हुए कहा कि यह स्थान उनके अनुमान से भी अधिक विशेष है. उन्होंने कहा कि यहां की फैक्ट्री जीवंत विरासत का उदाहरण है, जिसे लकड़ी, बांस और कास्ट आयरन से तैयार किया गया था और जहां आज भी कई मूल मशीनें काम कर रही हैं. उनके अनुसार यह स्थान मानव बुद्धिमत्ता, प्रकृति और पीढ़ियों से चली आ रही कृषि परंपराओं का अद्भुत संगम है.
गोयल ने कहा कि चाय उद्योग की असली ताकत इसके श्रमिक और चाय उत्पादक हैं. उन्होंने जोर देकर कहा कि Government का लक्ष्य जमीनी स्तर पर इन लोगों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराना, नवाचार को बढ़ावा देना, मूल्य संवर्धन बढ़ाना और भारतीय चाय के लिए नए वैश्विक बाजार तैयार करना है.
इससे पहले पश्चिम बंगाल के कर्सियांग में टी बोर्ड इंडिया द्वारा आयोजित चाय उद्योग से जुड़े हितधारकों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए गोयल ने दार्जिलिंग चाय उद्योग को पुनर्जीवित करने, चाय नीलामी प्रणाली को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने, अनुसंधान को मजबूत करने, गुणवत्ता सुधार, निर्यात बढ़ाने और चाय श्रमिकों के कल्याण जैसे मुद्दों पर चर्चा की.
आधिकारिक बयान के अनुसार, बैठक में मौजूदा चाय नीलामी प्रणाली को अधिक तेज, पारदर्शी और उद्योग की बदलती जरूरतों के अनुरूप बनाने पर व्यापक विचार-विमर्श हुआ. इसमें तकनीक आधारित सुधारों, परिचालन दक्षता बढ़ाने और लेन-देन संबंधी चुनौतियों को कम करने पर विशेष जोर दिया गया. Government ने ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को भी प्राथमिकता वाला विषय बताया, ताकि चाय मूल्य शृंखला से जुड़े सभी हितधारकों को बेहतर कारोबारी वातावरण मिल सके.
बयान में कहा गया कि India वर्तमान में दुनिया का सबसे बड़ा ब्लैक टी उत्पादक और वैश्विक स्तर पर चाय का तीसरा सबसे बड़ा निर्यातक देश है. वित्त वर्ष 2025-26 में India ने 282.11 मिलियन किलोग्राम चाय का निर्यात किया, जिसकी कुल कीमत 988.13 मिलियन डॉलर रही. यह प्रदर्शन भारतीय कृषि अर्थव्यवस्था और निर्यात आय में चाय क्षेत्र के महत्वपूर्ण योगदान को दर्शाता है.
–
डीबीपी


