ओडिशा: मुख्यमंत्री ने गंजाम में चक्रवात से हुए नुकसान का जायजा लिया, राहत सहायता की समीक्षा की

भुवनेश्वर, 23 नवंबर . Odisha के Chief Minister मोहन चरण माझी ने Monday को गंजाम जिले के कई इलाकों का दौरा किया. उन्होंने हाल ही में आए चक्रवातों ‘अर्नब’ और ‘अकवान’ के कारण खराब मौसम से हुए नुकसान का जायजा लिया.
Chief Minister के साथ उपChief Minister कनक वर्धन सिंह देव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री सुरेश पुजारी, मुख्य सचिव अनु गर्ग और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.
Chief Minister माझी ने दौरे पर किसानों से बातचीत की और प्रभावित इलाकों में फसलों को हुए नुकसान का आकलन किया.
दरअसल, चक्रवात ‘अर्नब’ के कारण हुई भारी बारिश से गंजाम जिले में भीषण बाढ़ आई थी और इसके बाद चक्रवात ‘अकवान’ के चलते फिर से भारी बारिश हुई. हवाई सर्वेक्षण और जमीनी स्तर पर आकलन करने के बाद Chief Minister ने गंजाम जिला परिषद कार्यालय में चक्रवात और बाढ़ से हुए नुकसान तथा दी जा रही राहत सहायता की समीक्षा की.
Chief Minister माझी ने बताया कि उनके दौरे पर जिन खेतों का निरीक्षण किया गया, उन्हें भारी नुकसान पहुंचा है. जिले में धान की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है.
माझी ने कहा, “राज्य Government ने गंजाम जिले में चक्रवात ‘अकवान’ से हुए नुकसान को गंभीरता से लिया है और प्रशासनिक अधिकारियों को नुकसान का आकलन करने का निर्देश दिया है. आकलन रिपोर्ट मिलने के बाद Government प्रभावित लोगों को मुआवजा और हर जरूरी आर्थिक सहायता प्रदान करेगी.”
उन्होंने बताया कि हर प्रभावित व्यक्ति को 50 किलो चावल और 2,500 रुपए देने का काम चल रहा है. अब तक 80 प्रतिशत चावल बांटा जा चुका है और 60 प्रतिशत लाभार्थियों को आर्थिक सहायता मिल चुकी है. यह प्रक्रिया इस महीने के अंत तक पूरी कर ली जाएगी.
Chief Minister ने बताया कि 2,500 से ज्यादा परिवारों को क्षतिग्रस्त घरों के लिए सहायता मिल चुकी है, जबकि 25,000 से ज्यादा किसानों को कृषि इनपुट सब्सिडी दी गई है. बाकी बची सहायता इस सप्ताह के अंत तक या ज्यादा से ज्यादा इस महीने के अंत तक दे दी जाएगी.
उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रशासन यह सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठा रहा है कि सभी प्रभावित लोगों, व्यापारियों और किसानों को यहां तक कि जिनके पास राशन कार्ड नहीं है, उन्हें भी पर्याप्त मुआवजा मिले.
गंजम जिले में चक्रवात ‘अर्नब’ के दौरान 2.11 लाख लोगों और चक्रवात ‘अकवान’ के दौरान 1.54 लाख लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया. मीडियाकर्मियों से बात करते हुए Chief Minister ने यह भी बताया कि हाल ही में आए चक्रवातों के दौरान प्रशासन ने बड़े पैमाने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम किया.
–
एएसएच/वीसी


