Skip to content
Monday, 23 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय

कॉप 31: जलवायु सम्मेलन में राजनीतिक सहमति नहीं बन सकी

कॉप 31: जलवायु सम्मेलन में Political सहमति नहीं बन सकी

बीजिंग, 23 नवंबर . संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन फ्रेमवर्क कन्वेंशन के पक्षकारों के 31वें सम्मेलन (कॉप 31) का समापन 22 नवंबर को हुआ. हालांकि, दो दिन तक सम्मेलन की अवधि बढ़ाने के बावजूद सदस्य देशों के बीच Political फैसलों पर सहमति नहीं बन सकी.

दरअसल, दो सप्ताह तक चली लंबी बातचीत के बाद सम्मेलन में विकासशील देशों की प्रमुख चिंताओं से जुड़े कई मुद्दों पर सहमति बनी. इनमें न्यायपूर्ण बदलाव, उत्सर्जन में कटौती, जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से निपटने की तैयारी और जलवायु वित्त जैसे अहम विषय शामिल थे. इससे बहुपक्षीय प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में मदद मिली. हालांकि, कुछ देशों के बीच प्रमुख मुद्दों पर गंभीर मतभेद बने रहे, जिसके चलते Political फैसलों पर आम सहमति नहीं बन पाई.

इस पर चीनी प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख और चीन के पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण मंत्रालय के उपमंत्री ली काओ ने निराशा जताई. उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन की सफलता के लिए काफी प्रयास किए गए थे, लेकिन नतीजे उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे. हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि इस नाकामी के कारण बहुपक्षीय प्रक्रिया से विश्वास नहीं खोना चाहिए. एक-दूसरे पर आरोप लगाने से भरोसा कायम नहीं हो सकता.

उन्होंने जोर देकर कहा कि वैश्विक जलवायु शासन की राह कभी आसान नहीं रही है. जलवायु परिवर्तन जैसी पूरी मानवता की साझा चुनौती से निपटने का एकमात्र रास्ता बहुपक्षवाद और आपसी सहयोग को बनाए रखना है.

कॉप 31 के अध्यक्ष मुरत कुरुम ने कहा कि सभी सदस्य देश प्रस्तावित दस्तावेज की भाषा पर सहमत नहीं हो सके, इसलिए इसे मंजूरी नहीं मिल पाई. उन्होंने बताया कि कुछ देश एक खास शब्द या अभिव्यक्ति को लेकर अड़े रहे. इसके अलावा, जलवायु परिवर्तन से सीधे तौर पर जुड़े नहीं होने वाले मुद्दों को भी चर्चा में शामिल किया गया, जिससे बातचीत आगे बढ़ाने में मुश्किल आई.

वहीं, 23 नवंबर को चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता कुओ च्याखुन ने नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसके संबंध में कहा कि चीन ने इस पर निराशा जताई है. साथ ही, उसका मानना है कि इस नतीजे की वजह से बहुपक्षीय प्रक्रिया में विश्वास कमजोर नहीं होना चाहिए.

कुओ च्याखुन ने आगे कहा कि चीन बहुपक्षवाद का दृढ़ समर्थक, अंतरराष्ट्रीय सहयोग में सक्रिय भागीदार और हरित परिवर्तन को आगे बढ़ाने वाला प्रमुख देश है. चीन अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए सभी पक्षों के साथ मिलकर चुनौतियों का सामना करेगा और मुश्किलों को दूर करने का प्रयास करेगा. साथ ही, वैश्विक स्तर पर हरित और कम कार्बन वाले बदलावों के साथ सतत विकास को आगे बढ़ाने के लिए भी काम करता रहेगा.

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–

एबीएम/

Share