Skip to content
Tuesday, 24 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
व्यापार,राष्ट्रीय

भारत में गरीबी को बनाए रखने वाली बाधाओं को दूर करने की दिशा में आया बुनियादी बदलाव : वित्त मंत्री सीतारमण

India में गरीबी को बनाए रखने वाली बाधाओं को दूर करने की दिशा में आया बुनियादी बदलाव : वित्त मंत्री सीतारमण

New Delhi, 23 नवंबर . वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने Monday को कहा कि Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में India में अस्थायी राहत देने के बजाय गरीबी को बनाए रखने वाली बाधाओं को दूर करने की दिशा में बुनियादी बदलाव आया है.

विश्व बैंक की हालिया रिपोर्ट का जिक्र करते हुए, जिसमें बताया गया है कि 2011 से 2023 के बीच करीब 50 करोड़ भारतीय गरीबी से बाहर निकले हैं और अत्यधिक गरीबी लगभग समाप्त हो गई है, वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि ये आंकड़े उस बदलाव को दर्शाते हैं, जिसे उन्होंने “खुद प्रत्यक्ष रूप से देखा है.”

वित्त मंत्री सीतारमण ने लिंक्डइन पर प्रकाशित एक लेख में कहा, “Prime Minister ने कहा है कि आजादी की तरह ही विकसित India एक ऐसा संकल्प है जिसे हर भारतीय को जीना है. छह दशकों तक अधूरे रहे लक्ष्य को हमने दस वर्षों में हासिल किया है. India अब अगले बीस वर्षों की चुनौतियों का आत्मविश्वास के साथ सामना कर सकता है. 140 करोड़ भारतीयों के संकल्प के साथ 2047 तक विकसित India का लक्ष्य हमारी पहुंच में है और हम सब मिलकर इसे हासिल करेंगे.”

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद छह दशकों से अधिक समय तक व्यापक गरीबी को खत्म करना एक अधूरा वादा बना रहा.

वित्त मंत्री ने कहा, “2010 के शुरुआती वर्षों में भी विदेशों में India को लंबे समय से चली आ रही गरीबी का केंद्र बताया जाता था. स्वच्छता, पोषण, स्वच्छ ईंधन और बैंकिंग सुविधाओं के मामले में India पिछड़ा हुआ माना जाता था. उस समय यह धारणा थी कि गरीबों के हाथों में पैसा दे दिया जाए तो गरीबी अपने आप दूर हो जाएगी.”

उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में इस सोच को बदल दिया गया है.

सीतारमण ने कहा कि अंत्योदय यानी पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति के कल्याण के सिद्धांत से प्रेरित होकर हमारी Government ने घर-घर जाकर अभावों को दूर करने का कठिन रास्ता चुना, ताकि विकास का लाभ उन लोगों तक पहुंचे जिन्हें इसकी सबसे अधिक जरूरत है.

उन्होंने कहा, “हमारी Government ने हर योजना को उन लोगों पर केंद्रित किया जिन्हें उसकी जरूरत थी. योजनाओं का लक्ष्य मापने योग्य परिणाम हासिल करना और उन अभावों को दूर करना था, जिनके लिए उन्हें शुरू किया गया था. इसके लिए कोई जादुई छड़ी नहीं थी. प्रत्येक योजना के तहत लाभार्थियों की सही पहचान, प्रभावी वितरण और अंतिम परिवार तक लाभ पहुंचने तक निगरानी सुनिश्चित करनी पड़ी.”

वित्त मंत्री ने कहा कि Prime Minister मोदी ने योजनाओं के क्रियान्वयन की व्यक्तिगत रूप से बारीकी से निगरानी की. उन्होंने महत्वपूर्ण मौकों पर हस्तक्षेप कर बाधाओं को दूर किया, लगातार फॉलो-अप सुनिश्चित किया और योजनाओं के लाभ की निगरानी के लिए प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को प्रोत्साहित किया.

उन्होंने लिखा कि इस निरंतर निगरानी से Governmentी नीतियों को लोगों के जीवन में ठोस सुधार में बदलने में मदद मिली है.

स्वच्छ India मिशन के तहत घरों में शौचालयों की उपलब्धता बढ़ने से स्वच्छता में सुधार हुआ है और अनुमानित तौर पर हर साल 60,000 से 70,000 शिशुओं की मौत को रोकने में मदद मिली है.

जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में नल से जल कनेक्शन वाले परिवारों की संख्या 2019 में करीब 3 करोड़ से बढ़कर लगभग 16 करोड़ हो गई है. इससे महिलाओं और लड़कियों को पानी लाने के लिए लंबी दूरी तय करने से राहत मिली है और जलजनित बीमारियों का खतरा भी कम हुआ है.

उन्होंने कहा, “उज्ज्वला योजना ने स्वच्छ और धुआं रहित रसोई उपलब्ध कराने में मदद की है, जबकि पीएम आवास योजना ने पक्के मकानों के जरिए सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित किया है. आयुष्मान India योजना के तहत कैशलेस अस्पताल उपचार की सुविधा ने चिकित्सा खर्चों के खिलाफ वित्तीय सुरक्षा मजबूत की है. ये सभी योजनाएं मिलकर उन आर्थिक झटकों से परिवारों को सुरक्षा प्रदान करती हैं, जो पहले उन्हें दोबारा गरीबी में धकेल देते थे. साथ ही, इनसे परिवारों का खर्च कम हुआ है और कामकाज के लिए समय भी बचा है.”

उन्होंने कहा कि पहले यह माना जाता था कि Governmentी खजाने से भेजे गए प्रत्येक रुपए में से केवल 15 पैसे ही इच्छित लाभार्थी तक पहुंचते हैं. प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) ने इस स्थिति को बदल दिया है. 59 करोड़ से अधिक जनधन खाते होने से Governmentी योजनाओं का लाभ बिना किसी बिचौलिए के सीधे लाभार्थियों तक पहुंच रहा है. प्रौद्योगिकी ने इतने बड़े पैमाने पर यह बदलाव संभव बनाया है.

उन्होंने आगे कहा कि मुद्रा योजना के तहत 60 करोड़ ऋण खातों को मंजूरी दी गई है, जिनमें से करीब दो-तिहाई खाते महिलाओं के हैं. वहीं, पीएम स्वनिधि और पीएम विश्वकर्मा योजनाएं रेहड़ी-पटरी वालों और पारंपरिक कारीगरों को सहायता प्रदान कर रही हैं.

उन्होंने कहा कि 3.7 करोड़ से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं, जिनमें से कुछ आगे बढ़कर करोड़पति दीदी भी बनी हैं. वहीं, नमो ड्रोन दीदी के रूप में प्रशिक्षित अन्य महिलाएं अब किसानों को ड्रोन से छिड़काव की सेवाएं दे रही हैं. आर्थिक अवसरों से वंचित रहने वाली महिलाएं अब अपने उद्यम और आजीविका का निर्माण कर रही हैं.

वित्त मंत्री ने जोर देते हुए कहा, “हालांकि, यह आराम करने का समय नहीं है. 2047 तक विकसित India का लक्ष्य हासिल करने की राह में अपनी चुनौतियां हैं. अगले चरण में अब तक हुई प्रगति को आगे बढ़ाते हुए उन कुछ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना होगा, जो अभी भी सबसे निचले पायदान पर हैं. साथ ही, यह भी सुनिश्चित करना होगा कि जो लोग पहले ही गरीबी से बाहर निकल चुके हैं, वे आगे बढ़ते रहें और दोबारा गरीबी में न लौटें.”

–

एबीएस

Share