दिलीप तिर्की: कप्तान के बाद प्रशासक के तौर पर भारतीय हॉकी का भविष्य संवार रहे हैं

New Delhi, 24 नवंबर . भारतीय हॉकी में दिलीप तिर्की का नाम बेहद सम्मान के साथ लिया जाता है. लंबे समय तक भारतीय हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले तिर्की फिलहाल हॉकी इंडिया के अध्यक्ष हैं और खेल को देश में मजबूती देने का काम कर रहे हैं.
दिलीप तिर्की का जन्म 25 नवंबर 1977 को Odisha के सुंदरगढ़ के सौनामारा गांव में एक आदिवासी परिवार में हुआ था. तिर्की को हॉकी विरासत में मिली है. उनके माता-पिता रेजिना और विन्सेन्ट तिर्की हैं, जो सीआरपीएफ के पूर्व हॉकी खिलाड़ी हैं. उनके जुड़वां छोटे भाई अनूप तिर्की और अजीत तिर्की भारतीय रेलवे के लिए खेलते हैं.
तिर्की ने 1995 में इंग्लैंड के खिलाफ India के लिए डेब्यू किया. वह डिफेंडर के तौर पर खेलते थे. उन्होंने 1996 के अटलांटा, 2000 के सिडनी और 2004 के एथेंस ओलंपिक में India का प्रतिनिधित्व किया. वह देश के लिए कुल 412 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले. वह तीन ओलंपिक में India का प्रतिनिधित्व करने वाले एकमात्र आदिवासी हॉकी खिलाड़ी हैं. 2002 में, तिर्की को टीम का कप्तान बनाया गया और वे स्वतंत्रता के बाद के युग में भारतीय हॉकी टीम की कप्तानी करने वाले पहले आदिवासी बने.
उन्होंने 2002 के एशियाई खेलों में रजत और 2003 के एफ्रो-एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतने वाली भारतीय टीम की कप्तानी की. वह 1998 के बैंकॉक एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतने वाली टीम का भी हिस्सा थे और मलेशिया में आयोजित 2003 के एशिया कप जीतने वाली टीम का भी हिस्सा थे.
एक लंबे और सफल अंतरराष्ट्रीय करियर का समापन तिर्की ने 2 मई 2010 को किया. वह अपने पेनल्टी कॉर्नर हिट के लिए सबसे ज्यादा जाने जाते थे. दिलीप दुनिया के सबसे कठिन रक्षकों में से एक थे. गोलपोस्ट के पास उनके कड़े अंकन कौशल के कारण उन्हें भारतीय हॉकी की दीवार के रूप में जाना जाता था.
खेल से संन्यास के बाद दिलीप तिर्की देश के इस राष्ट्रीय खेल में प्रशासक के तौर पर बड़ी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. 2022 में वे हॉकी इंडिया के अध्यक्ष बनने वाले पहले खिलाड़ी बने. मौजूदा समय में वही हॉकी इंडिया के अध्यक्ष हैं और इस खेल को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत करने के साथ ही ग्रासरूट स्तर तक पहुंचाने में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं. तिर्की के नेतृत्व में भारतीय पुरुष और महिला हॉकी टीमें अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं.
India Government ने दिलीप तिर्की को 2002 में अर्जुन पुरस्कार और 2004 में पद्मश्री से सम्मानित किया था.
–
पीएके


