प्रधानमंत्री मोदी की दूरदर्शिता से लाखों ज्वेलर और निवेशक कर्ज में डूबने से बचे : सीटीआई

New Delhi, 22 नवंबर . चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने Prime Minister Narendra Modi को पत्र लिखकर आभार जताया है. सीटीआई ने कहा है कि सोने की खरीददारी को लेकर Prime Minister द्वारा दी गई सलाह ने लाखों व्यापारियों और निवेशकों को भारी नुकसान से बचा लिया.
सीटीआई ने कहा कि कुछ महीने पहले Prime Minister Narendra Modi ने देशवासियों को सोने की खरीदारी से बचने की सलाह दी थी. उस समय उनकी इस सलाह का काफी विरोध हुआ था, लेकिन आज साबित हो गया कि Prime Minister की दूरदर्शिता ने लाखों व्यापारियों और निवेशकों को भारी नुकसान से बचा लिया.
सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि जब Prime Minister जी ने सोना न खरीदने की सलाह दी थी, तब सोने का भाव 1 करोड़ 90 लाख रुपये प्रति किलो था. आज सोने का भाव गिरकर 1 करोड़ 25 लाख रुपये प्रति किलो हो गया है. यानी प्रति किलो 65 लाख रुपये की गिरावट आई है.
बृजेश गोयल ने कहा, “अगर Prime Minister की सलाह को नजरअंदाज करके व्यापारियों ने उस समय सोना खरीदा होता, तो आज प्रति किलो 65 लाख रुपये का नुकसान होता. लाखों ज्वेलर कर्ज में डूब जाते, कंगाल हो जाते.”
सीटीआई ने कहा कि देश भर के लाखों ज्वेलरी कारोबारी कई-कई महीनों का स्टॉक रखते हैं. अगर उन्होंने 1.90 करोड़ के भाव पर स्टॉक खरीदा होता, तो आज वे करोड़ों के घाटे में होते. ऑनलाइन-ऑफलाइन सोने का व्यापार करने वाले लाखों छोटे ट्रेडर और शेयर बाजार के निवेशकों को भी भारी नुकसान से बचाया गया.
सीटीआई के ग्रुपों में लगातार मैसेज आ रहे हैं, “मोदी जी ने बचा लिया.” सीटीआई ने कहा कि जिस सलाह का उस समय विरोध हुआ था, आज वही ज्वेलर और व्यापारी कह रहे हैं कि Prime Minister सही थे.
सीटीआई ने आगे कहा कि अभी शादी का सीजन चल रहा है. सोना सस्ता होने से आम ग्राहक को भी फायदा हो रहा है. सीटीआई ने Prime Minister से आग्रह किया है कि सोने-चांदी जैसे संवेदनशील बाजार पर Government आगे भी समय-समय पर व्यापारियों को मार्गदर्शन देती रहे, ताकि सट्टेबाजों और जमाखोरों से बाजार को बचाया जा सके.
बृजेश गोयल ने कहा, “Prime Minister ने सिर्फ सलाह नहीं दी, उन्होंने लाखों परिवारों की पूंजी बचा ली. हम सीटीआई और पूरे व्यापारी समाज की ओर से Prime Minister का दिल से धन्यवाद और आभार व्यक्त करते हैं.”
–
ओपी/एएस


