कानपुर: गोकशी के आरोपी और पुलिस के बीच मुठभेड़, आरोपी गिरफ्तार

Kanpur, 22 नवंबर . उत्तर प्रदेश के Kanpur में गोकशी के मामले में वांछित चल रहे आरोपी और Police के बीच Sunday सुबह मुठभेड़ हो गई. रेलबाजार थाना क्षेत्र में शिवनारायण टंडन पुल के पास हुई इस मुठभेड़ में आरोपी मो. मुजम्मिल कुरैशी उर्फ मीम के बाएं पैर में गोली लग गई. आरोपी के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, कारतूस, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद की गई.
Police के मुताबिक, रेलबाजार थाना क्षेत्र के फेथफुलगंज स्थित आजाद पार्क में गोकशी की घटना हुई थी. इस मामले में Police आरोपियों की तलाश कर रही थी. जांच के दौरान पचरोजा, जाजमऊ निवासी मो. मुजम्मिल कुरैशी उर्फ मीम का नाम सामने आया था. वह इस मामले में वांछित चल रहा था. इससे पहले Police उसके भाई एहतिशाम कुरैशी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.
Sunday सुबह 8 बजे रेलबाजार Police को सूचना मिली कि गोकशी के मामले में वांछित मुजम्मिल कुरैशी शिवनारायण टंडन पुल के आसपास मौजूद है. सूचना के आधार पर Police टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी शुरू कर दी. खुद को Police से घिरा देखकर आरोपी ने Police टीम पर फायरिंग कर दी. अचानक हुई गोलीबारी के बाद Police ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की. इस दौरान Police की गोली आरोपी के बाएं पैर में जा लगी, जिससे वह घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा.
इसके बाद Police टीम ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया. Police ने घटनास्थल से आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस बरामद किए. इसके अलावा उसका मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल भी Police ने अपने कब्जे में ले ली है.
Police की पूछताछ में आरोपी मुजम्मिल ने फेथफुलगंज के आजाद पार्क में हुई गोकशी की घटना में अपने भाई एहतिशाम कुरैशी के साथ शामिल होने की बात स्वीकार की है. Police अब मामले में अन्य संभावित पहलुओं की जांच कर रही है.
इस कार्रवाई के बाद गोकशी के मामले में Police को एक और बड़ी सफलता मिली है. Police का कहना है कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है. साथ ही बरामद हथियार और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की आगे की जांच जारी है. इसके लिए टीम का गठन किया गया है जो जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करेगी.
–
एसएके/पीएम


