Skip to content
Sunday, 22 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अपराध,राष्ट्रीय

बलिया में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बलिया में युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बलिया, 22 नवंबर . उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में शहर कोतवाली क्षेत्र की चंद्रशेखर नगर चौकी के अंतर्गत Saturday देर रात एक युवक पर चार लोगों ने चाकू से हमला कर दिया. इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की सूचना पर उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया.

Police के अनुसार, माल्देपुर निवासी मनोज राय पुत्र लक्ष्मण राय ने कोतवाली Police को सूचना दी कि उनके भाई विशाल राय पर चार लोगों ने जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला किया है. इस हमले में विशाल गंभीर रूप से घायल हो गए. सूचना मिलते ही कोतवाली Police की टीम और क्षेत्राधिकारी नगर सतीश कुमार शर्मा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. इसके बाद घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया. वहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया.

घटना के बाद इलाके में हलचल मच गई. वहीं, Police ने परिजनों की तहरीर के आधार पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए Police की कई टीमें गठित की गई हैं.

क्षेत्राधिकारी नगर सतीश कुमार शर्मा ने बताया कि मनोज राय की ओर से दी गई सूचना में अनुभव राय, अजय पांडेय, शाहिल सिंह और आशीष सिंह पर विशाल राय को जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला करने का आरोप लगाया गया है. परिजनों से प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर कोतवाली Police ने चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया है.

उन्होंने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए Police की अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं. Police टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं और जल्द ही गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी. मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई भी की जा रही है. घटना के बाद क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है. Police पूरे मामले की जांच कर रही है.

क्षेत्राधिकारी नगर ने बताया कि इससे पहले भी इन लोगों के बीच विवाद की बातें सामने आई थीं. इसकी भी जांच की जा रही है और यह भी जांच की जा रही है कि हमला पुरानी रंजिश को लेकर तो नहीं किया गया है. घायल से भी पूरे मामले में पूछताछ की जाएगी और जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

–

एसएके/एएस

Share