पंजाब : तरनतारन में ड्रोन से गिराए गए पैकेट से हथियार, कारतूस और 277 ग्राम हेरोइन बरामद

तरनतारन, 22 नवंबर . भारत-Pakistan अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे खालड़ा सेक्टर में सीमा पार से ड्रोन के जरिए हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी का मामला सामने आया है. गांव कलसियां के खेतों में ड्रोन के माध्यम से गिराए गए पैकेट से सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और Police की संयुक्त कार्रवाई में चार पिस्तौल, छह खाली मैगजीन, 57 कारतूस और 277 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है. इसके अलावा पैकेट से 37 ग्राम पैकिंग सामग्री भी मिली है. Police ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार, थाना खालड़ा Police को बीएसएफ की 115वीं बटालियन की कलसियां सीमा चौकी (बीओपी) के कमांडर मुरारी लाल शर्मा ने सूचना दी थी कि गांव कलसियां में किसान सुखा सिंह के खेत में ड्रोन के जरिए एक पीले रंग का पैकेट गिराया गया है. सूचना मिलते ही Police टीम मौके पर पहुंची और खेत में मिले पैकेट को कब्जे में लेकर उसकी जांच की.
पैकेट खोलने पर उसमें से चार पिस्टल, छह खाली मैगजीन, 57 जिंदा कारतूस, 277 ग्राम हेरोइन और 37 ग्राम पैकिंग सामग्री बरामद हुई. बरामद हथियारों और नशीले पदार्थों को Police ने अपने कब्जे में ले लिया है. इसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई.
थाना खालड़ा के सब-इंस्पेक्टर आरजू ने बताया कि बीएसएफ की 115वीं बटालियन की कलसियां बीओपी के कमांडर मुरारी लाल शर्मा की सूचना पर Police टीम ने कार्रवाई की. किसान सुखा सिंह के खेत में ड्रोन से गिराए गए पीले पैकेट से हथियार, कारतूस और हेरोइन बरामद की गई है.
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि यह खेप Pakistan की ओर से ड्रोन के माध्यम से भारतीय क्षेत्र में भेजी गई थी. हालांकि, इस संबंध में Police सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. Police यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हथियारों और हेरोइन की खेप किसने भेजी थी और इसे आगे किसके हवाले किया जाना था.
इससे पहले Rajasthan Police ने 28 ऐसे Pakistanी हैंडलरों की पहचान की है और उनके नाम बताए हैं, जो ड्रोन का इस्तेमाल करके अंतरराष्ट्रीय सीमा के पार हथियार, नशीले पदार्थ और विस्फोटक भेजने में शामिल रहे हैं.
अधिकारियों ने बताया था कि उनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है और इसे केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ साझा किया जाएगा. इस बीच, Police ने स्थानीय मददगारों की ज़मीनों की पहचान करना शुरू कर दिया है. जिन संपत्तियों का इस्तेमाल तस्करी के काम में किया गया है, उन्हें जब्त करने की योजना है.
–
एसएके/एएस


