Skip to content
Sunday, 22 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
कूटनीति,अंतरराष्ट्रीय,राष्ट्रीय

हिंद-प्रशांत से पड़ोस तक, कई मोर्चों पर भारत की कूटनीति का दिखा दम-खम

हिंद प्रशांत से पड़ोस तक, कई मोर्चों पर भारत की कूटनीति का दिखा दम खम

हिंद-प्रशांत से पड़ोस तक, कई मोर्चों पर India की कूटनीति का दिखा दम-खम

New Delhi, 22 नवंबर . हिंद-प्रशांत क्षेत्र में रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने से लेकर जापान के साथ रक्षा सहयोग को नई दिशा देने और नेपाल के साथ उच्चस्तरीय बातचीत की तैयारी तक, 16 से 22 नवंबर का सप्ताह India की कूटनीति के लिहाज से काफी सक्रिय रहा. इस दौरान Prime Minister Narendra Modi की फिलीपींस यात्रा, भारत-आसियान और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन, प्रिंस विलियम और प्रिंसेस कैथरीन का अहम दौरा तथा टोक्यो में भारत-जापान की चौथी 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता प्रमुख घटनाक्रम रहे.

Prime Minister Narendra Modi ने 16 और 17 नवंबर को फिलीपींस की राजधानी मनीला का दौरा किया. फिलीपींस के President फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर के निमंत्रण पर हुई इस यात्रा में उन्होंने 23वें भारत-आसियान शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया. India की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और हिंद-प्रशांत क्षेत्र के प्रति उसकी रणनीतिक दृष्टि के लिहाज से यह यात्रा महत्वपूर्ण रही.

India और आसियान ने 2026 को समुद्री सहयोग वर्ष के रूप में मनाया. शिखर सम्मेलन में Prime Minister मोदी ने समुद्री संपर्क, आपदा प्रबंधन, तटरक्षक बलों के बीच सहयोग, समुद्री क्षेत्र की निगरानी और नाविकों की सुरक्षा के लिए दीर्घकालिक भारत-आसियान समुद्री सहयोग योजना का प्रस्ताव रखा. इसके अलावा साइबर फोरेंसिक प्रशिक्षण कार्यक्रम, परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में तकनीकी आदान-प्रदान, अंतरिक्ष हैकाथॉन और महत्वपूर्ण खनिजों के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की पहल भी सामने आई.

India ने आसियान देशों के पर्यटकों के लिए मुफ्त ई-वीजा की घोषणा की. युवाओं, स्टार्टअप, शिक्षा और सांस्कृतिक संपर्क को बढ़ावा देने के लिए भी कई प्रस्ताव रखे गए. पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में ऑनलाइन धोखाधड़ी और साइबर अपराधों से निपटने के लिए सहयोग पर जोर दिया गया. इस मंच पर समुद्री सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता भी चर्चा के प्रमुख विषय रहे.

मनीला यात्रा के दौरान मोदी ने फिलीपींस के President मार्कोस जूनियर के साथ द्विपक्षीय बातचीत भी की. दोनों नेताओं ने रक्षा, सुरक्षा, व्यापार, निवेश, अंतरिक्ष, रेलवे और डिजिटल वित्तीय प्रौद्योगिकी के क्षेत्रों में सहयोग की समीक्षा की. इससे India और फिलीपींस की रणनीतिक साझेदारी को व्यापक बनाने की दिशा में प्रयासों को बल मिला.

इसी सप्ताह भारत-यूके संबंधों में भी सस्टेनेबिलिटी और पर्यावरणीय नवाचार प्रमुख मुद्दा रहा. ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और प्रिंसेस ऑफ वेल्स कैथरीन तीन दिवसीय यात्रा पर India आए. उनकी यात्रा का केंद्र Mumbai में आयोजित अर्थशॉट प्राइज 2026 समारोह रहा.

प्रिंस विलियम द्वारा स्थापित अर्थशॉट प्राइज जलवायु परिवर्तन, वायु प्रदूषण, कचरा प्रबंधन, महासागर संरक्षण और जैव विविधता जैसे वैश्विक पर्यावरणीय चुनौतियों के अभिनव समाधानों को मान्यता देता है. Mumbai में उन्होंने सस्टेनेबल ट्रांसपोर्ट, स्वच्छ ऊर्जा, जिम्मेदार विनिर्माण और पर्यावरण संरक्षण में India के काम को करीब से देखा.

शाही दंपति ने Mumbai मेट्रो की सवारी की, सचिन तेंदुलकर के साथ गली क्रिकेट खेला, बांद्रा में महिंद्रा के इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर की सवारी की और अर्थशॉट के 15 फाइनलिस्टों से मुलाकात की. India के दो फाइनलिस्ट – महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी और महिला हाउसिंग ट्रस्ट – ने स्वच्छ हवा और जलवायु लचीलेपन के क्षेत्र में अपने समाधानों को प्रस्तुत किया. महिंद्रा लास्ट माइल मोबिलिटी ने ‘क्लीन अवर एयर’ श्रेणी में अर्थशॉट प्राइज 2026 जीता.

New Delhi में Prime Minister मोदी से मुलाकात में प्रिंस विलियम और कैथरीन ने जलवायु नवाचार और भारत-यूके व्यापक रणनीतिक साझेदारी पर चर्चा की. Prime Minister ने अर्थशॉट प्राइज के माध्यम से वैश्विक स्तर पर पर्यावरणीय समाधानों को बढ़ावा देने और India के योगदान को सामने लाने के प्रयासों की सराहना की. इस यात्रा ने भारत-यूके विजन 2035 के तहत स्वच्छ ऊर्जा, तकनीक, शिक्षा और निवेश में सहयोग को और मजबूत किया.

इस सप्ताह India की कूटनीतिक सक्रियता का एक और बड़ा केंद्र जापान रहा. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने 19 नवंबर को टोक्यो में जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी और रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी के साथ चौथी भारत-जापान 2+2 विदेश एवं रक्षा मंत्रिस्तरीय वार्ता में हिस्सा लिया.

बैठक में दोनों देशों ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में स्वतंत्र, खुले, समावेशी और नियम आधारित व्यवस्था बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई. दोनों पक्षों ने संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के सम्मान तथा विवादों के शांतिपूर्ण समाधान पर जोर दिया. साथ ही किसी भी देश की ओर से एकतरफा तरीके से यथास्थिति बदलने के प्रयासों से बचने की आवश्यकता बताई.

वार्ता में India की हिंद-प्रशांत महासागर पहल (आईपीओआई) और ‘महासागर’ दृष्टि के साथ जापान की ‘फ्री एंड ओपन इंडो-पैसिफिक’ रणनीति के बीच तालमेल बढ़ाने पर सहमति जताई गई. रक्षा और सुरक्षा सहयोग के साथ ऊर्जा सुरक्षा, आर्थिक सुरक्षा, तकनीक, नवाचार, समुद्री क्षेत्र, अंतरिक्ष और आतंकवाद जैसे मुद्दे भी बातचीत के केंद्र में रहे.

दोनों देशों ने रक्षा अभ्यासों और सैन्य संपर्क को और मजबूत करने पर संतोष जताया. जापान के लड़ाकू विमानों की पहली India यात्रा और ‘वीर गार्जियन 26’ वायुसेना अभ्यास को भी बढ़ते सैन्य सहयोग के संदर्भ में महत्वपूर्ण माना गया. इस वार्ता ने स्पष्ट किया कि India और जापान के रिश्ते अब केवल व्यापार और निवेश तक सीमित नहीं हैं, बल्कि क्षेत्रीय सुरक्षा और रक्षा तकनीक में भी उनका दायरा बढ़ रहा है.

–

केआर/

Share