नीदरलैंड के विदेश मंत्री का भारत दौरा 22-23 नवंबर को, जयशंकर और अश्विनी वैष्णव से करेंगे मुलाकात

New Delhi, 21 नवंबर . नीदरलैंड के विदेश मंत्री टॉम बेरेंडसेन 22-23 नवंबर को आधिकारिक दौरे पर India आएंगे. इस दौरान वह विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और Union Minister अश्विनी वैष्णव के साथ अहम बैठकें करेंगे. विदेश मंत्रालय के अनुसार, बेरेंडसेन Sunday को New Delhi पहुंचेंगे और उसी शाम विदेश मंत्री जयशंकर से मुलाकात करेंगे.
Monday को वह Union Minister अश्विनी वैष्णव से मिलेंगे, जो इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी, रेल और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. इसके बाद उनका India दौरा समाप्त होगा.
इससे पहले 27 अक्टूबर को केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नीदरलैंड के प्रमुख उद्योगपतियों और कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बिजनेस लीडर्स राउंडटेबल बैठक में हिस्सा लिया था. बैठक में गोयल ने India की आर्थिक विकास यात्रा, सुधारों की गति और India में निवेश, सह-निर्माण (को-मैन्युफैक्चरिंग) तथा संयुक्त नवाचार (को-इनोवेशन) के अवसरों पर चर्चा की. उन्होंने डच कंपनियों को India में निवेश बढ़ाने के लिए आमंत्रित किया था.
गोयल ने ‘नेक्सपेरिया’ के अंतरिम मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्टीफन टिलगर से भी मुलाकात की थी. दोनों नेताओं ने सेमीकंडक्टर क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा की थी. उस समय गोयल ने कहा था कि India की तेजी से बढ़ती इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण क्षमता और विकसित होता प्रौद्योगिकी क्षेत्र मजबूत साझेदारी और भरोसेमंद सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन बनाने के लिए बड़े अवसर प्रदान करता है. वहीं, 20 अक्टूबर को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने India में नीदरलैंड की राजदूत मारिसा गेरार्ड्स से मुलाकात की थी.
दोनों पक्षों ने India और नीदरलैंड के बीच रक्षा सहयोग को और मजबूत बनाने के तरीकों पर चर्चा की. बातचीत में दोनों देशों के मजबूत द्विपक्षीय संबंधों की पुष्टि की गई और रक्षा क्षेत्र में नए सहयोग के अवसरों पर विचार किया गया.
सितंबर में, संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर और टॉम बेरेंडसेन की भी मुलाकात हुई थी. उस बैठक में दोनों नेताओं ने यूक्रेन संघर्ष और इस वर्ष की शुरुआत में Prime Minister Narendra Modi की नीदरलैंड यात्रा से जुड़े प्रमुख मुद्दों और उपलब्धियों पर चर्चा की थी.
–
एवाई/वीसी


