Skip to content
Friday, 20 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
कूटनीति,अंतरराष्ट्रीय,राष्ट्रीय

एफओसी बैठक में भारत और पुर्तगाल ने 2027-2032 रोडमैप को अंतिम रूप देने की प्रतिबद्धता दोहराई

एफओसी बैठक में भारत और पुर्तगाल ने 2027 2032 रोडमैप को अंतिम रूप देने की प्रतिबद्धता दोहराई

एफओसी बैठक में India और पुर्तगाल ने 2027-2032 रोडमैप को अंतिम रूप देने की प्रतिबद्धता दोहराई

New Delhi, 20 नवंबर . नई द‍िल्‍ली में Friday को विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) के छठे दौर की बैठक हुई. इस दौरान India और पुर्तगाल ने आपसी संबंधों के लिए 2027-2032 की व्यापक पांच-वर्षीय कार्ययोजना (रोडमैप) को अंतिम रूप देने की अपनी साझा प्रतिबद्धता पर जोर दिया.

विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस बैठक की सह-अध्यक्षता विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज और पुर्तगाल के विदेश मंत्रालय में विदेश नीति की महानिदेशक हेलेना मालकाटा ने की. इससे पहले यह बैठक नवंबर 2025 में लिस्बन में हुई थी.

विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि India और पुर्तगाल के संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं. दोनों देशों के बीच उच्चस्तरीय Political संपर्क बढ़े हैं और निजी क्षेत्र में व्यापारिक रिश्ते भी तेजी से आगे बढ़े हैं.

बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने Political संबंधों, व्यापार और निवेश, रक्षा एवं सुरक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, डिजिटल तकनीक, पर्यटन, शिक्षा, लोगों की आवाजाही और लोगों के बीच आपसी संपर्क जैसे कई क्षेत्रों में सहयोग की विस्तृत समीक्षा की.

साझेदारी को और मजबूत बनाने के लिए दोनों देशों ने उन द्विपक्षीय समझौतों की प्रगति पर भी चर्चा की जिन पर फिलहाल बातचीत चल रही है. दोनों पक्षों ने इन चर्चाओं को तेज करने और लंबित समझौतों को जल्द अंतिम रूप देकर उन पर हस्ताक्षर करने की प्रतिबद्धता दोहराई.

India और पुर्तगाल ने भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच बढ़ती रणनीतिक साझेदारी पर भी संतोष जताया. दोनों पक्षों ने भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) की बातचीत पूरी होने का स्वागत किया और इसके जल्द हस्ताक्षर तथा लागू होने की उम्मीद जताई.

बैठक में इंडो-पैसिफिक, पश्चिम एशिया और अन्य क्षेत्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा हुई. दोनों देशों ने संयुक्त राष्ट्र समेत विभिन्न बहुपक्षीय मंचों पर आपसी सहयोग जारी रखने पर सहमति जताई.

विदेश मंत्रालय के अनुसार, व्यापार और निवेश, रक्षा, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में स्थापित संस्थागत तंत्रों की नियमित बैठकों का दोनों देशों ने स्वागत किया. साथ ही यह भी तय किया गया कि सभी क्षेत्रों में सहयोग को और गहरा किया जाएगा. बैठक के अंत में दोनों पक्षों ने सहमति जताई कि विदेश कार्यालय परामर्श का अगला दौर पुर्तगाल में आयोजित किया जाएगा.

–

एवाई/वीसी

Share