खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी एफ-16 लड़ाकू विमान पर दागी मिसाइल, अमेरिका ने किया ईरान के दावे का खंडन

तेहरान, 21 नवंबर . ईरान की सेना ने Saturday को दावा किया कि Friday रात खाड़ी के ऊपर एक अमेरिकी एफ-16 लड़ाकू विमान पर मिसाइल दागी गई. इसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी, हालांकि ईरानी सेना के इस दावे को अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने खारिज करते हुए बताया कि अमेरिका के किसी भी विमान के साथ ऐसी कोई भी घटना नहीं हुई है.
ईरान की Governmentी समाचार एजेंसी आईआरएनए के अनुसार, ईरान की सेना ने Saturday को दावा किया कि ईरान के एकीकृत वायु रक्षा नेटवर्क के तहत काम कर रही प्रणालियों ने खाड़ी क्षेत्र के ऊपर उड़ान भर रहे एक घुसपैठिए विमान का पता लगाया था.
इसके बाद तैनात वायु रक्षा प्रणालियों ने Friday रात खाड़ी क्षेत्र के ऊपर उड़ रहे अमेरिकी एफ-16 लड़ाकू विमान पर मिसाइल दागी. घटना के बाद विमान की आपात लैंडिंग कराई गई. सेना ने अपनी वेबसाइट पर जारी बयान में कहा कि विमान को निशाना बनाकर दागी गई एक मिसाइल उसके पास जाकर फटी, जिससे उसे नुकसान पहुंचा. ईरान का दावा है कि इसके बाद पायलट को अपना मिशन बीच में ही छोड़ना पड़ा.
हालांकि, दूसरी ओर अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जारी एक बयान में ईरान के दावे को खारिज कर दिया. अमेरिकी सेना ने कहा कि ईरान ने किसी अमेरिकी एफ-16 विमान पर हमला नहीं किया.
सेंटकॉम के बयान में कहा गया, “मध्य पूर्व में मौजूद सभी अमेरिकी सैन्य लड़ाकू विमान सुरक्षित हैं और उनकी पूरी जानकारी हमारे पास है.”
इस तरह इस घटना को लेकर ईरान और अमेरिका के दावे एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हैं. फिलहाल स्वतंत्र रूप से यह पुष्टि नहीं हो सकी है कि खाड़ी क्षेत्र में वास्तव में क्या हुआ था.
–
एवाई/वीसी


