Skip to content
Monday, 23 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय,राष्ट्रीय

बहुध्रुवीय व्यवस्था की ओर बढ़ रही दुनिया, भारत निभा रहा अहम भूमिका : वाइल अव्वाद

बहुध्रुवीय व्यवस्था की ओर बढ़ रही दुनिया, India निभा रहा अहम भूमिका : वाइल अव्वाद

नई द‍िल्‍ली, 22 नवंबर . विदेश मामलों के विशेषज्ञ वाइल अव्वाद ने से खास बातचीत में कहा क‍ि हाल के दिनों में ‘बहुध्रुवीय दुनिया’ की चर्चा काफी बढ़ गई है. ब्रिक्स, जी20, एससीओ और एपेक जैसे मंचों पर कई देश इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं. India भी हाल के वर्षों में खुद को ग्लोबल साउथ की आवाज के रूप में पेश कर रहा है.

विशेषज्ञ वाइल अव्वाद का मानना है कि दुनिया अब एक नई वैश्विक व्यवस्था की ओर बढ़ रही है, जिसमें कई देशों की भूमिका पहले से ज्यादा महत्वपूर्ण होगी. उन्होंने कहा, “हम देख रहे हैं कि चाहे ‘ब्रिक्स’ हो, जी20 हो, शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) हो या फिर एपेक शिखर सम्मेलन, हर मंच पर बहुध्रुवीय दुनिया की बात हो रही है. यह साफ संकेत है कि दुनिया एक नए दौर में प्रवेश कर रही है.”

अव्वाद के मुताबिक, बहुध्रुवीय व्यवस्था दुनिया के अधिकांश देशों के लिए ज्यादा फायदेमंद और संतुलित हो सकती है. उन्होंने कहा कि India भी हाल के वर्षों में खुद को वैश्विक दक्षिण (ग्लोबल साउथ) की आवाज के रूप में पेश कर रहा है.

उन्होंने कहा, “अगर दक्षिणी देशों की आवाज सुनी जाए और वे आपस में बेहतर सहयोग करें, तो यह पूरी दुनिया के लिए अच्छा होगा. आज की व्यवस्था में असंतुलन और अन्याय की कई समस्याएं हैं. मौजूदा सिस्टम कई जगह विफल होता दिख रहा है और ऐसे में एक नई व्यवस्था की जरूरत महसूस हो रही है.”

अव्वाद ने कहा कि दुनिया को किसी तीसरे विश्व युद्ध के रास्ते पर नहीं जाना चाहिए. उन्होंने कहा, “पहले और दूसरे विश्व युद्ध के बाद दुनिया की व्यवस्था बदली थी, लेकिन आज हम तीसरा विश्व युद्ध नहीं झेल सकते. इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि आज कई बड़ी शक्तियों के पास परमाणु हथियार हैं. इसलिए जरूरी है कि दुनिया को शांति के साथ नए तरीके से व्यवस्थित किया जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियां सुरक्षित और बेहतर भविष्य पा सकें.”

भारत-Pakistan के संबंधों पर बाता करते हुए विशेषज्ञ वाइल अव्वाद ने कहा क‍ि दोनों देशों के बीच मतभेद मुख्य रूप से Political हैं और इनकी शुरुआत विभाजन के बाद हुई. उन्होंने कहा, “अगर हम भारतीय उपमहाद्वीप की सभ्यता और इतिहास को देखें तो इसकी जड़ें एक ही हैं. लोगों का इतिहास, संस्कृति और सामाजिक जुड़ाव भी काफी हद तक साझा है. दरअसल, Political मतभेदों ने ही इस क्षेत्र के देशों के बीच दूरी पैदा की है.”

उन्होंने कहा कि Political संदेशों या Political लाभ के लिए चाहे जो बातें कही जाएं, लेकिन India अपनी पहचान के साथ रहेगा और Pakistan भी अपने इतिहास से पूरी तरह अलग नहीं हो सकता, क्योंकि विभाजन से पहले दोनों का इतिहास आपस में जुड़ा हुआ था.

अव्वाद के अनुसार, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक रिश्तों को फिर से मजबूत करना तनाव कम करने में मदद कर सकता है. उन्होंने कहा, “उपमहाद्वीप के लोगों के बीच सांस्कृतिक और ऐतिहासिक जुड़ाव को मजबूत करने से रिश्तों में सुधार आ सकता है. खासकर उन परिवारों के लिए, जिनके सदस्य भारत, Pakistan और बांग्लादेश में अलग-अलग रह गए हैं.”

उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास लोगों को एक साझा मंच पर ला सकते हैं, जिससे संघर्ष और युद्ध की संभावनाएं कम होंगी तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए अधिक उम्मीद और बेहतर भविष्य का रास्ता खुलेगा.

–

एवाई/वीसी

Share