Skip to content
Monday, 23 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
फ़ुटबॉल,खेल

डेविड बेकहम ने ‘बाल विवाह’ के खिलाफ आवाज उठाने वाली झाबुआ की आदिवासी किशोरी को सराहा

डेविड बेकहम ने ‘बाल विवाह’ के खिलाफ आवाज उठाने वाली झाबुआ की आदिवासी किशोरी को सराहा

Bhopal , 22 नवंबर . इंग्लैंड के पूर्व फुटबॉल कप्तान और यूनिसेफ के गुडविल एंबेसडर डेविड बेकहम ने Madhya Pradesh के झाबुआ की एक आदिवासी किशोरी हिमा के असाधारण साहस और हिम्मत को सराहा है. उनकी इस तारीफ के बाद झाबुआ की यह किशोरी चर्चा का विषय बन गई है और लोग उसके साहस की प्रशंसा कर रहे हैं.

दिग्गज फुटबॉलर ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा, “यूनिसेफ के साथ पिछले 20 वर्षों के काम के दौरान, मैंने देखा है कि सही समर्थन मिलने पर लड़कियां कैसे नेतृत्व कर सकती हैं, आगे बढ़ सकती हैं और अपने फैसले खुद ले सकती हैं. ‘विश्व बाल दिवस’ के मौके पर, मैं India के Madhya Pradesh की 17 वर्षीय हिमा की कहानी साझा कर रहा हूं, जिन्होंने अपने स्कूल के शिक्षकों की मदद से बहादुरी से अपना बाल विवाह रुकवा दिया. अब वह भी अपने शिक्षकों के नक्शेकदम पर चलकर दूसरी लड़कियों को अपना भविष्य संवारने में मदद करने का सपना देखती हैं. यूनिसेफ और उसके सहयोगियों के जमीनी स्तर पर किए गए काम के बिना ऐसी कहानियां संभव नहीं हो पातीं.”

“इस ‘विश्व बाल दिवस’ पर और हमेशा, हमें दुनिया भर के युवाओं का समर्थन करते रहना चाहिए, ताकि उनकी तरक्की किस्मत के भरोसे न रहे. संघर्ष, जलवायु परिवर्तन और फंड में कटौती जैसी चीजें तरक्की के लिए खतरा हैं, लेकिन आगे क्या होगा, यह हमारे सामूहिक फैसलों पर निर्भर करता है. हर बच्चे के लिए एक बेहतर भविष्य चुनें.”

Sunday को जारी एक Governmentी प्रेस नोट के अनुसार, झाबुआ की इस किशोरी ने असाधारण हिम्मत और दृढ़ता दिखाई. प्रेस नोट में बताया गया है कि 17 वर्षीय इस बहादुर लड़की ने अपने परिवार और समाज के दबाव का डटकर सामना किया और अपना बाल विवाह रुकवा दिया. उन्होंने अपनी शिक्षा, व्यक्तिगत विकास और भविष्य के सपनों को प्राथमिकता दी.

स्थानीय कार्यकर्ताओं, सामुदायिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने भी इस किशोरी का समर्थन किया है. वे यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि उसे अपनी पढ़ाई और खेल-कूद की गतिविधियों को बिना किसी डर या दबाव के जारी रखने के लिए जरूरी मदद मिल सके.

–

आरएसजी

Share