Skip to content
Monday, 23 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
अंतरराष्ट्रीय

सिंधु जल संधि पर अपने ही बयानों से जुड़े सवालों से बचते नजर आए पाक‍िस्‍तानी मंत्री, जान‍िए क्‍या बोले

सिंधु जल संधि पर अपने ही बयानों से जुड़े सवालों से बचते नजर आए पाक‍िस्‍तानी मंत्री, जान‍िए क्‍या बोले

New Delhi, 22 नवंबर . Pakistan के जलवायु परिवर्तन मंत्री मुसादिक मसूद मलिक ने सिंधु जल संधि (आईडब्‍ल्‍यूटी) पर सवालों को टालते हुए कहा कि उन्हें इस मुद्दे पर India के साथ चर्चा के लिए नहीं बुलाया गया है. मलिक ने कहा, “जब आप मुझे सिंधु जल संधि पर चर्चा के लिए बुलाएंगे, तब हम उस पर जरूर बात करेंगे.”

पाक‍िस्‍तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक New Delhi में एससीओ ‘सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम’ में Pakistanी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे थे. इस दौरान मसूद मलिक सिंधु जल संधि (आईडब्‍ल्‍यूटी) पर अपने पहले दिए गए बयानों से जुड़े पत्रकारों के सवालों को टालते हुए नजर आए.

उन्होंने कहा, “जब आप मुझे सिंधु जल संधि पर चर्चा के लिए बुलाएंगे, तब हम उस पर जरूर बात करेंगे. इस समय आपने मुझे उस विषय पर बात करने के लिए आमंत्रित नहीं किया है.”

जून में मलिक ने India के 1960 की सिंधु जल संधि को स्थगित करने के फैसले की आलोचना की थी. तब उन्होंने कहा था कि जो भी Pakistan के हिस्से का पानी छीनने की कोशिश करेगा, उसका ‘हाथ काट दिया जाएगा.’

भारत-Pakistan के द्विपक्षीय संबंधों पर पूछे गए सवाल पर मलिक ने कहा कि उन्हें India के साथ किसी भी द्विपक्षीय वार्ता के लिए नहीं बुलाया गया है. उन्होंने कहा, “मुझे एक बार भी द्विपक्षीय बातचीत के लिए नहीं बुलाया गया. जब इस दिशा में कोई औपचारिक कदम उठेगा, तब मैं उससे जुड़े सवालों का जवाब दूंगा. बिना किसी व्यवस्था के हम द्विपक्षीय मुद्दों पर कैसे चर्चा कर सकते हैं?”

मलिक ने कहा कि अगर India किसी खास मुद्दे पर बातचीत के लिए आमंत्रित करता है, तो वह चर्चा में शामिल होने के लिए तैयार हैं. उनके मुताबिक, “जब आप उन खास मुद्दों पर चर्चा के लिए बुलाएंगे, मैं वहां मौजूद रहूंगा लेकिन पहले आपको निमंत्रण देना होगा. आप बताइए कि आप द्विपक्षीय बातचीत करना चाहते हैं, तब मैं जरूर शामिल होऊंगा.”

India ने अप्रैल 2025 में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल संधि को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया था. इस हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी. India ने कहा था कि जब तक Pakistan सीमा पार आतंकवाद को समर्थन देना विश्वसनीय और स्थायी रूप से बंद नहीं करता, तब तक संधि स्थगित रहेगी.

इससे पहले Friday को भी मलिक ने Pakistan की आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पूछे गए सवालों से बचते हुए कहा था कि वह New Delhi एक बहुपक्षीय मंच के लिए आए हैं और इतने बड़े मुद्दों पर द्विपक्षीय स्तर पर चर्चा नहीं करना चाहते.

उन्होंने कहा, “मैं यहां एक बहुपक्षीय मंच में भाग लेने आया हूं और चाहता हूं कि यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक हो. ये मुद्दे बहुत व्यापक हैं. आपने हमारे पड़ोस में ईरान से जुड़े कुछ मुद्दे देखे हैं, मध्य एशिया में कई चुनौतियां हैं, अफगानिस्तान से जुड़े भी कई मामले हैं.”

मलिक की यह यात्रा इसलिए भी अहम मानी जा रही है, क्योंकि 2023 में गोवा में हुई एससीओ विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद यह किसी Pakistanी मंत्री की India की पहली यात्रा है.

–

एवाई/वीसी

Share