Skip to content
Saturday, 21 November 2026
Hindi Daily Kiran India, Rajasthan, business, sports, tech और अन्य श्रेणियों की ताज़ा हिन्दी ख़बरें।
BREAKING
कूटनीति,अंतरराष्ट्रीय

‘ब्र‍िक्‍स’ में भारत-मिस्र की साझेदारी ग्लोबल साउथ की आवाज को मजबूत करेगी : रिपोर्ट

‘ब्र‍िक्‍स’ में भारत मिस्र की साझेदारी ग्लोबल साउथ की आवाज को मजबूत करेगी : रिपोर्ट

‘ब्र‍िक्‍स’ में भारत-मिस्र की साझेदारी ग्लोबल साउथ की आवाज को मजबूत करेगी : रिपोर्ट

काहिरा, 21 नवंबर . ‘ब्र‍िक्‍स’ में India और मिस्र की बढ़ती साझेदारी ग्लोबल साउथ के एजेंडे को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है. एक रिपोर्ट के अनुसार, दोनों देशों की अपनी-अपनी ताकत और क्षेत्रीय प्रभाव मिलकर विश्व राजनीति के इस अहम दौर में नई दिशा देने में मदद कर सकते हैं.

मिस्र के समाचार पोर्टल ‘अहराम ऑनलाइन’ की रिपोर्ट में कहा गया है कि बदलते भू-Political और वैश्विक आर्थिक माहौल के बीच India और मिस्र के संबंध एक नए दौर में प्रवेश कर रहे हैं. दोनों देशों की विश्व दृष्टि और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों को देखने का नजरिया काफी हद तक एक जैसा है, जिससे उनके रिश्ते और मजबूत हो रहे हैं.

रिपोर्ट में कहा गया है कि India और मिस्र दोनों अपनी प्राचीन सभ्यताओं और रणनीतिक स्वायत्तता पर गर्व करते हैं. दोनों देश किसी एक गुट की राजनीति में विश्वास नहीं रखते और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर स्वतंत्र रुख अपनाने को प्राथमिकता देते हैं.

India और मिस्र के बीच लंबे समय से ऐतिहासिक संबंध रहे हैं. वर्ष 2023 में Prime Minister Narendra Modi की काहिरा यात्रा के दौरान इन संबंधों को ‘रणनीतिक साझेदारी’ का दर्जा दिया गया था. इसके बाद सितंबर 2026 में मिस्र के President अब्देल फतह अल-सीसी की India यात्रा ने इस साझेदारी को और मजबूती दी. यह यात्रा दोनों देशों के कूटनीतिक संबंधों की 80वीं वर्षगांठ से पहले हुई थी.

रिपोर्ट में कहा गया है कि Prime Minister मोदी की संभावित 2027 की मिस्र यात्रा दोनों देशों के रिश्तों को और नई ऊंचाई दे सकती है.आज India और मिस्र के बीच रक्षा, व्यापार, ऊर्जा और क्षेत्रीय सुरक्षा जैसे कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ रहा है. इन संबंधों की मजबूत नींव दोनों देशों के साझा इतिहास और गुटनिरपेक्ष आंदोलन के सह-संस्थापक होने से जुड़ी है.

रिपोर्ट में बताया गया है कि दोनों देशों के ऐतिहासिक संबंध प्राचीन काल से लेकर स्वतंत्रता आंदोलनों तक फैले हुए हैं. यह संबंध मिस्र के नेता साद जघलूल, India के महात्मा गांधी और बाद में गमाल अब्देल नासिर तथा जवाहरलाल नेहरू की ओर से गुटनिरपेक्ष आंदोलन की स्थापना तक पहुंचते हैं.

रिपोर्ट के अनुसार, हाल के वर्षों में दोनों देशों के बीच उच्च-स्तरीय कूटनीतिक संपर्क लगातार बढ़े हैं. अक्टूबर 2025 में पहला भारत-मिस्र रणनीतिक संवाद आयोजित हुआ, जबकि अक्टूबर 2026 में New Delhi में विदेश कार्यालय परामर्श का 13वां दौर संपन्न हुआ.

रिपोर्ट में कहा गया है कि मिस्र की सेना अफ्रीका की सबसे मजबूत सैन्य शक्तियों में गिनी जाती है. इसी कारण India ने मिस्र के साथ सैन्य सहयोग को और विस्तार देने का फैसला किया है.

India के लिए मिस्र का महत्व केवल रक्षा तक सीमित नहीं है. रिपोर्ट के अनुसार, मिस्र अफ्रीका में India का एक महत्वपूर्ण साझेदार है और संपर्क बढ़ाने के लिहाज से उसकी रणनीतिक भूमिका बहुत अहम है. मिस्र दक्षिणी यूरोप, अफ्रीका के अन्य हिस्सों और यहां तक कि लैटिन अमेरिका के साथ संपर्क बढ़ाने में India के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी बन सकता है. रिपोर्ट में कहा गया है कि मिस्र अफ्रीका के लिए India का प्रवेश द्वार बनने को तैयार है.

साथ ही, यूरोप और अटलांटिक क्षेत्र में सैन्य अभ्यासों या रखरखाव कार्यों के लिए जाने और वहां से लौटने वाले भारतीय विमानों और नौसैनिक जहाजों के लिए भी मिस्र एक प्रमुख ट्रांजिट केंद्र बना हुआ है.

व्यापार के क्षेत्र में भी दोनों देशों के संबंध मजबूत हैं. रिपोर्ट के अनुसार, मिस्र लंबे समय से अफ्रीका में India के सबसे महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदारों में से एक रहा है. दोनों देशों के बीच भारत-मिस्र द्विपक्षीय व्यापार समझौता मार्च 1978 से लागू है. रिपोर्ट में कहा गया है कि आर्थिक सहयोग ही India और मिस्र की रणनीतिक साझेदारी का सबसे मजबूत स्तंभ है.

–

एवाई/वीसी

Share