अमेरिका-ईरान मध्यस्थता में पाकिस्तान की भूमिका पर उठे सवाल, कूटनीतिक साख को बड़ा झटका: रिपोर्ट

कोलंबो, 21 नवंबर . अमेरिका और ईरान के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभा रहे पाकिस्तान की अहमियत कम होती नजर आ रही है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान ने साफ कर दिया है कि वह इस्लामाबाद को बातचीत के लिए कोई जरूरी मध्यस्थ नहीं मानता. इससे साफ है कि संभावित मध्यस्थ के रूप में Pakistan की भूमिका अब पहले जैसी महत्वपूर्ण नहीं रही है.
रिपोर्ट के अनुसार, दूसरी ओर अमेरिका भी कतर जैसे अन्य देशों के साथ अधिक सक्रिय कूटनीतिक संपर्क बना रहा है, जिससे इस प्रक्रिया में Pakistan की अहमियत और कम हो गई है.
श्रीलंका के प्रमुख अखबार ‘डेली मिरर’ में प्रकाशित रिपोर्ट में कहा गया है कि Pakistan अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कूटनीतिक असहजता का सामना कर रहा है. अमेरिका और ईरान के बीच शांति स्थापित करने में भूमिका निभाने के उसके दावे अब विश्वसनीय नहीं लग रहे हैं.
रिपोर्ट में कहा गया है कि खाड़ी क्षेत्र के संकट के बाद Pakistan ने खुद को एक महत्वपूर्ण मध्यस्थ के रूप में पेश करने की कोशिश की थी, लेकिन अब यह कोशिश सफल होती नहीं दिख रही.
रिपोर्ट के अनुसार, ईरान ने न केवल Pakistan की निष्पक्षता और विश्वसनीयता पर सवाल उठाए हैं, बल्कि उसे पड़ोसी अफगानिस्तान के साथ अपने विवाद को खत्म करने की सलाह भी दी है. इतना ही नहीं ईरान ने इस मुद्दे को सुलझाने में मदद की पेशकश भी की है. रिपोर्ट में कहा गया है कि यह Pakistan के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि वह खुद को एक सफल मध्यस्थ के रूप में पेश करने की कोशिश कर रहा था.
रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरानी राजनेताओं, विशेषज्ञों और Governmentी अधिकारियों की ओर से अफगानिस्तान-Pakistan संबंधों को लेकर लगातार दिए गए बयानों ने Pakistan की क्षमता और उसकी स्वयं बनाई गई मध्यस्थ की छवि पर सवाल खड़े किए हैं.
लेख में टिप्पणी की गई है कि अमेरिका और ईरान के बीच समझौता कराने का दावा करने वाले Pakistan के लिए इससे अधिक असहज स्थिति क्या हो सकती है कि उसे अफगानिस्तान के साथ अपने विवाद को सुलझाने के लिए बाहरी मदद की पेशकश की जा रही हो.
रिपोर्ट में ईरानी सांसद मोहसेन जंगानेह के बयानों का भी उल्लेख किया गया है. उन्होंने Pakistan और Prime Minister शहबाज शरीफ के अमेरिका-ईरान के बीच मध्यस्थता करने के दावों का मजाक उड़ाया था. जंगानेह ने आरोप लगाया कि Pakistan अमेरिका के निर्देशों पर काम कर रहा है.
‘डेली मिरर’ के मुताबिक, उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा, “उनका पोस्ट भी अमेरिकियों ने ही लिखा था.” उन्होंने दावा किया कि इस मुद्दे पर शहबाज शरीफ का पहला पोस्ट उन्हें अमेरिका के मध्य पूर्व मामलों के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ के माध्यम से पहले ही भेजा गया था.
रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका-ईरान विवाद में कोई ठोस प्रगति नहीं करा पाने से Pakistan की कूटनीतिक सीमाएं उजागर हुई हैं. लेख के अनुसार, किसी भी प्रभावी मध्यस्थ का आकलन इस बात से किया जाता है कि दोनों पक्ष उस पर कितना भरोसा करते हैं और वह कितना सफल समझौता करवा पाता है.
रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका-ईरान विवाद को छोड़ भी दिया जाए, तो Pakistan अब तक अपने आंतरिक प्रांतीय संकटों और अफगानिस्तान के साथ चल रहे तनाव को पूरी तरह सुलझाने में सफल नहीं रहा है. रिपोर्ट ने कहा गया कि ईरान की ओर से की गई यह पेशकश Pakistan की मध्यस्थता क्षमता को लेकर कई असहज सवाल खड़े करती है, लेकिन यह एक ऐसा सच है जिसका सामना इस्लामाबाद को करना होगा.
–
एवाई/वीसी


